फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   As the biers of the three friends were lifted together, heart-rending wails pierced the silence.

Sambhal News: एक साथ उठीं तीनों दोस्तों की अर्थियां तो सन्नाटे को चीर गया करुण क्रंदन

Wed, 09 Sep 2026 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 09 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
As the biers of the three friends were lifted together, heart-rending wails pierced the silence.
चंदौसी (संभल)। बदायूं में हुए हादसे में तीन दोस्तों की मौत के बाद भाटौल गांव में मातम पसरा था। जिधर देखो सन्नाटा और रास्ते-गलियां सुनसान थीं। मंगलवार को जब तीनों दोस्तों के शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचे और तीनों की एक साथ अर्थियां उठीं तो करुण क्रंदन सन्नाटे को चीर गया। परिजनों को ढाढ़स बंधाने वालों की आंखें भी नम हो गईं।
विज्ञापन

बनियाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम भाटौल निवासी विशाल (23) सोमवार की शाम गांव निवासी दोस्त नितिन (22) और अचिन (17) के साथ बाइक से बदायूं जिले के बिसौली क्षेत्र के गांव भामनगर में बुआ के घर गया था। वहां से किसी रिश्तेदार की दुकान से मोबाइल फोन खरीदना था। लौटते समय थाना फैजगंज बेहटा के ग्राम मुंडिया सेंडोला के पास रोडवेज बस की टक्कर से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक साथ तीन अर्थियां उठीं तो गांव में कोहराम मच गया। विशाल आठ भाई-बहनों में सातवें नंबर का था। चार माह पहले ही उसके पिता प्रताप सिंह की बीमारी से उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद घर की पूरी जिम्मेदारी विशाल पर आ गई थी। वह मजदूरी करके मां सरोज, 12 साल के छोटे भाई और दो बहनों का पालन-पोषण करता था। मां का रो-रोकर बुरा हाल है, बहनें भाई को बार-बार पुकार रही हैं।
विज्ञापन


परीक्षा देकर निकला था नितिन, रविवार को ही लौटा था दर्शन कर
नितिन कुमार गांव के वर्तमान ग्राम प्रशासक राम अवतार का बेटा था। वह स्नातक का छात्र था। रविवार को ही वह राजस्थान से दर्शन करके लौटा था। सोमवार को उसका बीए इंप्रूवमेंट का पेपर था। पेपर देकर शाम तीन बजे वह दोस्तों के साथ घर से निकला था। पिता राम अवतार किसी काम से बहजोई गए थे। शाम छह बजे जब वह लौटे तो पुलिस से हादसे की खबर मिली। घर में मां मंगलवती का करुण विलाप हर किसी की आंख नम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................
टीन की छत के नीचे पल रहा था परिवार का सपना
कक्षा 11 का छात्र अचिन परिवार का सबसे छोटा और सबका लाडला था। पिता अशोक मजदूरी करते हैं। छोटा सा कच्चा घर, ऊपर टीन की छत। इसी में रहकर अशोक अपने बच्चों को पढ़ा रहे थे। बड़ा भाई सचिन, बहन गुड्डो और मां ममता को उम्मीद थी कि पढ़ने में होशियार अचिन एक दिन परिवार का सहारा बनेगा। पिता की वह उम्मीद अब हमेशा के लिए टूट गई। अचिन की मौत के बाद परिवार का विलाप देख गांव के लोगों की आंखें भी छलक पड़ीं।


.........................
थाना बनियाठेर प्रभारी बोबिंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली थी। हादसा बदायूं जिले के बिसौली क्षेत्र के फैजगंज बेहटा के ग्राम मुंडिया सेंडोला के पास हुआ था। वहीं से शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए थे। साथ ही, उसी क्षेत्र से मुकदमा पंजीकृत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed