फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   They didn't mend their ways even after the drive... auto-rickshaw drivers continued to flout the rules.

Sambhal News: अभियान के बाद भी नहीं माने...नियमों को रौंदते रहे ऑटो चालक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
They didn't mend their ways even after the drive... auto-rickshaw drivers continued to flout the rules.
बबराला के इंद्रा चौक से आगरा मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर ओवरलोड सवारी लेकर जाता टेंपो - संवाद
संभल। बहजोई के पास रविवार को हादसे में ऑटो सवार छह लोगों की मौत के बाद भी नियमों की अनदेखी कर ऑटो चालक सवारियां ढो रहे हैं। तीन सवारियों का परमिट होने के बावजूद 11 से 12 बैठा कर दौड़ रहे हैं। मंगलवार को पुलिस के अभियान चलाने के बाद ऑटो चालक यातायात के नियमों को रौंदते नजर आए।
विज्ञापन

रविवार को बहजोई के पास मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में तीन परमिट वाले ऑटो में सवार छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि पांच लोग घायल हो गए थे। इसके बाद भी ऑटो चालक तीन सवारियों के परमिट वाले ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां भरकर नियमों को रौंद रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने ऑटो के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इसके बाद भी नियमों का पूरी तरह पालन नहीं हुआ। संभल-चंदौसी मार्ग पर भी ऑटो यात्रियों से भरे हुए दिखाई दिए और यही हाल चंदौसी से बहजोई और बिलारी मार्ग का दिखाई दिया। गुन्नौर, बबराला और रजपुरा में पूरी तरह अनदेखी की गई। ऑटो के साथ ई-रिक्शा में भी यात्रियों के लटके हुए होने की तस्वीर सामने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
सुबह सात बजे से विशेष अभियान चलाकर ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है, जो यातायात के नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। यह अभियान चलता रहेगा। नियमों के अनुसार ही संचालन कराया जाएगा। -जगरोशन सिंह, प्रभारी, यातायात पुलिस, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed