फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   to gaddhe aur ghas men daurakr bachche banenge pt usha

तो गड्ढे और घास में दौड़कर बच्चे बनेंगे मिल्खा-पीटी ऊषा

Sun, 06 Nov 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sun, 06 Nov 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
दूसरी ओर सरकारी विभाग बच्चों को खेल के लिए पर्याप्त संसाधन और माहौल भी उपलब्ध नहीं करा पा रहे हैं। हालात ये है कि ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में बच्चे ऐसे मैदान पर बिना जूतों के दौड़ रहे हैं जहां गड्ढे और सूखी घास उगी हुई है। ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि गांव से मिल्खा सिंह और पीटी ऊषा जैसी प्रतिभाएं निकलें।
विज्ञापन



शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें ब्लाक क्षेत्र की न्याय पंचायतों के परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। खंड शिक्षा अधिकारी कोमल यादव समेत एबीआरसी शालिनी सक्सेना व अमरसिंह की देख-रेख में प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। बीएसए कार्यालय परिसर के जिस मैदान में प्रतियोगिता हुई वह ऊंचा-नीचा व गड्ढों से भरा हुआ था।
विज्ञापन


घास उगी हुई है जो सूख रही है। इस कारण कई बच्चे दौड़ते समय भी मैदान में गिर पड़े। यह बात दीगर है कि दिखावे के लिए मैदान में चूने की रेखाएं जरूर बनाई गई थीं। चंद घंटों में ही ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता का समापन भी हो गया। इससे साफ होता है कि किस तरह से बेसिक शिक्षा के अधिकारी प्रतियोगिता के नाम पर औपचारिकता भर पूरी कर रहे हैं और बच्चों को खेलकूद में निपुण बनाने की सरकार की मंशा को करारा झटका लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहजोई। पर्याप्त कोष के बावजूद बच्चों को पर्याप्त संसाधन मुहैया नहीं है। ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में जिस गड्ढों भरे मैदान पर बच्चों को दौड़ाया गया वहां उनके पैर बचाने के लिए पीटी शूज भी उपलब्ध नहीं थे। कुछ बच्चे नंगे पैर दौड़े तो कुछ ने हवाई चप्पल पहनकर ही दौड़ लगा दी। 



दौड़ की प्रतियोगिता के लिए उबड़-खाबड़ मैदान का चयन किया गया। बच्चों को दौड़ के लिए कोई तय ट्रैक नहीं दिया गया। दौड़ने के स्‍थान से घास नहीं हटाई गई। बच्चे सैंडल, हवाई चप्पल, नंगे पांव मैदान पर दौड़ते दिखाई दिए। जबकि, दौड़ की प्रतियोगिताएं बाकायदा रेसिंग ट्रैक बनाकर कराई जानी चाहिए जिस पर घास या कंकड-पत्थर न हो। दौड़ने के स्थान पर सूखी घास कई बार नंगे पैरों में चुभने से धावक चोटिल हो सकता है। रेसिंग ट्रैक पर को समतल कर उस पर मिट्टी डलवाई जानी चाहिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed