{"_id":"692229bb336d426c480a82ce","slug":"to-deal-with-traffic-jams-two-routes-were-made-one-way-e-rickshaws-were-banned-on-one-sambhal-news-c-275-1-sbl1010-129303-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जाम से निपटने के लिए दो मार्ग किए वनवे, एक पर ई-रिक्शा प्रतिबंधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जाम से निपटने के लिए दो मार्ग किए वनवे, एक पर ई-रिक्शा प्रतिबंधित
विज्ञापन
संभल में जाम की समस्या को लेकर व्यापारियों के साथ बैठक करते सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार व अन्य
संभल। मुख्य बाजार में जाम की समस्या से निजात के लिए अधिकारियों और व्यापारियों ने कई बिंदुओं को लेकर चर्चा की। मंथन के बाद दो मार्गों को वनवे किए जाने का फैसला लिया गया जबकि एक मार्ग पर ई रिक्शा पर भी प्रतिबंध लगाने को लेकर सहमति बनी। इसके अलावा नगर पालिका में पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी निर्देश दिए गए।
सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में शनिवार को बैठक हुई। इसमें अधिकारियों और व्यापार संगठनों के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने मुख्य बाजार में लगने वाले जाम को लेकर चर्चा की। कहा गया कि मुख्य बाजार की तरफ एक मार्ग से ही वाहनों के जाने और आने के कारण जाम लगता है। अगर मार्ग को वनवे कर दिया जाए तो जाम से निजात मिल सकेगी।
व्यापारियों के साथ चर्चा करने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि शंकर कॉलेज चौराहे से जाने के लिए कोतवाली तक के मार्ग को वन वे कर दिया जाए। जबकि कोतवाली की तरफ से आने के लिए चमन सराय मार्ग को भी वन वे किया जाए। साथ ही, शंकर कॉलेज चौराहे से कोतवाली की तरफ चार पहिया वाहन नहीं जाएंगे। इसके लिए नगर पालिका के गेट पर ही वाहनों को रोका जाएगा। इस व्यवस्था को लेकर दोनों मार्गों पर सूचना भी प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट ने ईओ नगर पालिका डॉ.मणिभूषण तिवारी को नगर पालिका प्रांगण में पार्किंग व्यवस्था करने के निर्देश दिए। ईओ ने कहा कि पूर्व में पार्किंग व्यवस्था थी लेकिन टेंडर समाप्त हो गया। दोबारा टेंडर किया गया लेकिन किसी ने नहीं लिया। अब नगर पालिका अपने कर्मचारियों के माध्यम से पार्किंग व्यवस्था को लागू करेगी।
00000000
टंडन तिराहे से डाकखाना की तरफ नहीं जाएंगे ई-रिक्शा
टंडन तिराहे से डाकखाना की तरफ भी दिन में कई बार वाहनों के कारण जाम लगता है क्योंकि यहां सड़क भी संकरी हो चुकी है। इसकी एक वजह यह भी है कि कुछ व्यापारियों ने दुकानों के बाहर सामान रख लिया है। हालांकि पुलिस समय-समय पर उन व्यापारियों से सामान अंदर किए जाने की बात कहती रहती है और कार्रवाई भी की जाती है। बैठक में इस मार्ग पर जाम न लगे इसके लिए भी गहन चर्चा की गई। तय हुआ कि इस मार्ग पर ई-रिक्शा प्रतिबंधित किए जाएं। कोतवाल गजेंद्र सिंह ने कहा कि डाकखाना मार्ग पर व्यापारी दुकानों के बाहर सामान नहीं रखेंगे तो सहूलियत मिलेगी। बैठक में मौजूद व्यापारियों ने कहा कि इस बारे में व्यापारियों को जागरूक किया जाएगा। बैठक में पीटीओ योगेंद्र यादव के अलावा व्यापारी नरेंद्र अग्रवाल सराफ, प्रभात सराफ, दीपक गुप्ता, अवधेश वार्ष्णेय, हरिओम गंभीर आदि रहे।
00000000
.वन वे व्यवस्था लागू होने से मुख्य बाजार में जाम की समस्या से निजात मिल पाएगी। व्यापारियों का सामान लाने वाले ई रिक्शों से आने से न रोका जाए। बाइकें भी आने दी जाएं। जाम की समस्या से छुटकारे के लिए व्यापारी प्रशासन का सहयोग करेंगे। -नरेंद्र अग्रवाल सराफ, व्यापारी
00000000
.पुलिस दुकानों के आगे खड़ी बाइक का चालान कर देती है। यह दुकानदार का भी शोषण हो रहा है। जाम की समस्या से निजात के लिए वन वे कर दिया जाए। शंकर कॉलेज चौराहे से कोतवाली तक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। -अवधेश वार्ष्णेय, व्यापारी
00000000
.अब बाजार में रौनक का माहौल बनने लगा है तो पुलिस दुकानों के आगे खड़ी बाइकों के चालान कर देती है। शंकर कॉलेज चौराहे से कोतवाली की तरफ वाहनों के आने और चमन सराय की ओर से जाने की व्यवस्था होने से राहत मिलेगी। -दीपक कुमार गुप्ता, व्यापारी
00000000
.बाजार में यातायात को वन वे कर दिया जाए। शंकर कॉलेज चौराहे से एंट्री करते हुए चमन सराय की ओर से वाहनों को निकाला जाए। शहर के अंदर ई रिक्शा पर प्रतिबंध लगना चाहिए। यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए।
-हरिओम गंभीर, व्यापारी