फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Threat to end relationship if car is not given in wedding and 500 wedding guests are not invited

Sambhal News: शादी में कार न देने और 500 बराती नहीं बुलाने पर रिश्ता खत्म करने की धमकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Threat to end relationship if car is not given in wedding and 500 wedding guests are not invited
संभल। शादी में अल्टो कार नहीं मिलने और 500 बरातियों को नहीं बुलाने पर रिश्ता खत्म करने की धमकी दी गई है। युवती पक्ष पंचायत कर युवक के परिवार को मनाने में लगा है। एक सप्ताह पहले ही मंगनी की रस्म अदा की गई है।
विज्ञापन

युवती के परिवार ने इसमें करीब तीन लाख रुपये खर्च किए हैं। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की बेटी का रिश्ता नखासा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से छह महीने पहले तय हुआ था। युवक बिजली विभाग में संविदा कर्मचारी है और बिल निकालने का काम करता है। सात दिन पहले युवती के परिजनों ने मंगनी की है। इसमें युवक को एक लाख रुपये और परिवार को काफी उपहार दिए थे।
विज्ञापन

मंगनी में 70 लोग शमिल होने के लिए गए थे। बृहस्पतिवार को युवक के परिजनों ने बिचौलिए के माध्यम से सूचना भिजवाई है कि शादी में अल्टो कार चाहिए और बरात में 500 बराती आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती पक्ष ने मांग पूरी करने से मना किया तो युवक के परिजनों ने रिश्ता खत्म करने की धमकी दी है। बृहस्पतिवार की शाम तक युवती पक्ष के लोगों ने जिम्मेदारों के माध्यम से मामला निबटाने की का प्रयास किया है। हालांकि बात नहीं बनी है। पुलिस तक मामला पहुंचा नहीं है। युवती पक्ष के लोग चिंता में डूबे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed