{"_id":"6afcb4b2096eac0d0809af00","slug":"they-left-home-smiling-only-sobs-returned-chandausi-news-c-204-1-chn1003-134739-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हंसते हुए निकले थे घर से...लौटीं सिर्फ सिसकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हंसते हुए निकले थे घर से...लौटीं सिर्फ सिसकियां
Wed, 18 Nov 2026 01:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। पावर कॉलोनी निवासी विक्की (37) और रोहित कश्यप (35) सोमवार की रात घर से हंसते हुए हरिद्वार घूमने के लिए निकले थे लेकिन मंगलवार की सुबह सिर्फ सिसकियां ही घर लौटीं। हरिद्वार से जोशीमठ जाते समय टिहरी गढ़वाल जिले में ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-7) पर मंगलवार की तड़के 120 फीट गहरी खाई में बस गिरने से दोनों की जान चली गई। मंगलवार को जैसे ही दोनों की मौत की खबर परिजनों को मिली तो चीख-पुकार मच गई। परिजन बदहवास हालत में ऋषिकेश के लिए रवाना हो गए हैं।
शहर की पावर कॉलोनी निवासी सेवाराम का बेटा विक्की और हरीराम का बेटा रोहित कश्यप अच्छे दोस्त थे। दोनों साथ में शादी-विवाह में इलेक्ट्रीशियन का काम करते थे। रोहित के पिता हरिराम ने बताया कि बेटा अपने दोस्त विक्की के साथ सोमवार की रात आठ बजे हरिद्वार के लिए घर से हंसी-खुशी निकले थे। दोनों को काम के सिलसिले में श्रीनगर जाना था। दोनों ट्रेन से हरिद्वार तक गए और वहां से तड़के जोशीमठ विश्वनाथ सेवा समिति की बस में सवार होकर जोशीमठ के लिए रवाना हुए थे।
बताया कि रोहित और विक्की जिस बस में सवार थे, वह बस मुनि की रेती थाना क्षेत्र के पास गहरी खाई में गिर गई। बताया जाता है कि बस में सवार 34 लोगों में से रोहित और विक्की समेत नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों की मौत की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
रोहित की मां रेनू और पत्नी रेशू का रो-रोकर बुरा हाल है। दो बेटी व एक बेटे के सिर से पिता का साया उठ गया है। विक्की अविवाहित था। परिवार में मां गनवति, बड़ा भाई गुलाब सिंह और एक शादीशुदा बहन है।