{"_id":"6afcb54da05e7d5faf0a9add","slug":"out-of-the-votes-lost-during-the-sir-special-intensive-revision-process-56962-have-been-restored-so-far-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-143355-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: एसआईआर के दौरान कम हुए वोट में से 56962 अब तक जुड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: एसआईआर के दौरान कम हुए वोट में से 56962 अब तक जुड़े
Wed, 18 Nov 2026 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
संभल। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अक्तूबर से चल रहे वोट बनाने की प्रक्रिया के दौरान ही 56962 मतदाता जुड़ चुके हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 17 नवंबर को निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन भी कर दिया गया है। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और अन्य दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 16 दिसंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। अक्तूबर से पहले तक जिले में 13,56,646 मतदाता शामिल थे। अब 56962 मतदाताओं की संख्या बढ़कर 14,13,608 हो गई है।
एडीएम सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि जिले में पहले 1862 मतदेय स्थल थे, जिनकी संख्या अब 1847 रह गई है। वर्तमान में 952 मतदान केंद्र हैं। जिले में पुरुष मतदाताओं की संख्या 7,74,484, महिला मतदाताओं की संख्या 6,39,058 और थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 66 है। आंशिक बिलारी विधानसभा क्षेत्र सहित कुल मतदाताओं की संख्या 14,13,608 है। पुनरीक्षण के दौरान विशेष अभियान के लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर की तिथियां निर्धारित की गई हैं। इन दिनों संबंधित मतदेय स्थलों पर बीएलओ के साथ पदाभिहित अधिकारी और पर्यवेक्षक भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान पात्र नागरिकों से दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।
0000
डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जानकारी दी
कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित खंडेलवाल की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें उन्हें निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त कर पुनरीक्षण कार्य में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है। एडीएम ने बताया कि एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के पात्र होंगे। इसके अलावा एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्तूबर 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी फार्म-6 भरकर अग्रिम आवेदन कर सकते हैं। आलेख्य मतदाता सूचियां जिले के सभी मतदान केंद्रों पर संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ), तहसील स्थित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय और जिला निर्वाचन कार्यालय में निशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध हैं। उन्होंने
विज्ञापन
000
इनसेट
इनकी रही भागीदारी
अधिकारियों के अलावा बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी असगर अली अंसारी तथा जिलाध्यक्ष कांग्रेस मोहम्मद आरिफ, जिलाध्यक्ष आम आदमी पार्टी सचिन कुमार तथा जिला महासचिव सपा कृष्ण मुरारी शंखधार, जिला मंत्री भाजपा अवधेश प्रताप सिंह, बहुजन समाज पार्टी के प्रतिनिधि चेतन कुमार बॉबी आदि उपस्थित रहे।
0000
27 अक्तूबर 2025 तक जिले में 1570306 मतदाता थे, एसआईआर के बाद कम हुए 2.13 लाख मतदाता
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण प्रक्रिया से पहले 27 अक्तूबर 2025 तक जिले में 15,70,306 मतदाता थे। इसमें आंशिक बिलारी क्षेत्र के मतदाता भी शामिल थे। अक्तूबर 2026 तक 13,56,646 मतदाता दर्ज किए गए थे। इस प्रक्रिया के दौरान 2.13 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से निकल गए थे। इसमें मृतक, डुप्लीकेट और शिफ्ट हो चुके मतदाताओं की संख्या ज्यादा थी। जो मतदाता कम हुए थे उनमें से 56962 मतदाता जुड़ गए हैं।