Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   A city of tents began to take shape on the banks of the Ganges.

Sambhal News: गंगा तट पर बसने लगा तंबुओं का शहर

Wed, 18 Nov 2026 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 18 Nov 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
A city of tents began to take shape on the banks of the Ganges.
गवां (संभल)। गांव सिसौना डांडा में लगने वाले ऐतिहासिक कार्तिक मेले की तैयारियों ने अब रफ्तार पकड़ ली है। गंगा तट पर तंबुओं का शहर बसना शुरू हो गया है और पूरा मेला क्षेत्र धीरे-धीरे भव्य स्वरूप लेता जा रहा है। 22 नवंबर से शुरू होने वाले इस मेले की तैयारियों को 20 नवंबर की शाम तक अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को स्नान घाट पर लकड़ी की बल्लियों से बैरिकेडिंग का काम लगभग पूरा कर लिया गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घाट को व्यवस्थित किया जा रहा है। रात में उजाले के लिए विद्युत निगम की टीम जगह-जगह हाईमास्ट लाइटें और झालरें लगाने में जुटी है। मेला स्थल पर अस्थायी शौचालयों का निर्माण और पेयजल के लिए नल लगाने का काम तेजी से चल रहा है। श्रद्धालुओं के लिए भव्य स्वागत गेट बनाया जा रहा है। मेले का उद्घाटन जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर द्वारा किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन


जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि मेले को व्यवस्थित ढंग से चलाने के लिए पूरे परिसर को दो सेक्टरों में बांटा गया है। पहले सेक्टर में कोतवाली, मेला कार्यालय, जिला पंचायत प्रशासक का अस्थायी आवास, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अन्य प्रशासनिक इकाइयां रहेंगी। दूसरे सेक्टर में श्रद्धालुओं व दुकानदारों के लिए अस्थायी आवास, विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी गैलरी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए मंच तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कानून-व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। अग्निशमन, चिकित्सा और आपदा प्रबंधन की टीमें भी मुस्तैद रहेंगी। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
000
तीस गोताखोर रहेंगे मुस्तैद
सिसौना डांडा में कच्चे घाट भी हैं। यहां अक्सर हादसे का खतरा बना रहता है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था के साथ गोताखोर भी रहेंगे। तीस गोताखोरों को नियुक्त किया गया है। ये हर पल निगरानी रखेंगे और जरूरत के वक्त मदद करेंगे।
000
महिलाओं के लिए रहेगी चेंजिंग रूम की व्यवस्था
महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने स्नान के लिए अलग से स्थान चिह्नित किया है। साथ ही चेंजिंग रूम की व्यवस्था रहेगी। महिलाओं के स्नान वाले स्थान पर महिला पुलिसकर्मियों का पहरा रहेगा।
सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इनकी सुरक्षा के लिए वाच टावर की व्यवस्था रहेगी। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी।

कोट
मेले में व्यवस्था चाकचौबंद रहेगी। अस्थायी हैंडपंप, शौचालय, लाइट की व्यवस्था की जा रही है। 20 नवंबर की शाम तक तैयारी पूरी की जानी है। कच्चे घाटों पर श्रद्धालुओं को गहराई में जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग की जाएंगी। गोताखोर भी तैनात रहेंगे।
अंकित खंडेलवाल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed