Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The BJP's true strength lies in its party workers; the opposition alliance is ineffective: Gulab Devi

भाजपा की असली ताकत कार्यकर्ता, विपक्षी गठबंधन बेअसर : गुलाब देवी

Wed, 18 Nov 2026 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 18 Nov 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
The BJP's true strength lies in its party workers; the opposition alliance is ineffective: Gulab Devi
संभल। प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने भाजपा की असली ताकत उसके मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ताओं को बताया है। उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन और पीडीए की राजनीति पर अपनी बात रखी। राज्यमंत्री ने मंगलवार शाम भाजपा जिला कार्यालय में मीडिया से वार्ता की।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के गठबंधन भाजपा के लिए पूरी तरह बेअसर है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। कहा कि भाजपा को किसी राजनीतिक गठबंधन से फर्क नहीं पड़ता। भाजपा का बंधन जनकल्याणकारी योजनाओं और समर्पित कार्यकर्ताओं से है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का अनुशासन और परिश्रम किसी भी गठबंधन पर भारी पड़ेगा। इनके सामने कोई भी समीकरण टिक नहीं सकता।सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पीडीए के ''''डी'''' को दमदार दलित बताए जाने पर राज्यमंत्री ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपने विचारों के अनुसार बात रखता है। रामगोपाल यादव के दलित समाज पर विवादित बयान पर गुलाब देवी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जिसकी जैसी भावना होती है, उसके उद्गार भी वैसे ही व्यक्त होते हैं। अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर साधु-संतों की नाराजगी के सवाल पर गुलाब देवी ने कहा कि भगवान राम सबके हैं और हर व्यक्ति की अपनी आस्था है। यदि कोई अयोध्या जाना चाहता है तो उन्हें इस पर कुछ नहीं कहना है। आजम खान के मामले में अखिलेश यादव के आरोप पर राज्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी विचारधारा रखने का अधिकार है। जनता सब कुछ जानती है और आने वाला वक्त ही निर्णय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed