{"_id":"611c0c118ebc3e4326251903","slug":"the-thieves-took-away-five-lakh-cash-and-one-and-a-half-kilograms-of-silver-jewelry-in-the-farmer-s-house-sambhal-news-mbd399562913","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के घर में कूमल लगा चोर ले गए पांच लाख की नकदी व डेढ़ किलो चांदी के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के घर में कूमल लगा चोर ले गए पांच लाख की नकदी व डेढ़ किलो चांदी के जेवर
विज्ञापन
जुनावई। गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव नगला अजमेरी में चोरों ने किसान के घर में पीछे से कूमल लगा लिया। चोर घर में रखी पांच हजार रुपये की नकदी सहित डेढ़ किलो चांदी के जेवर व अन्य सामान लेकर फरार हो गया। घटना के परिवार आंगन में सोया हुआ था। चोरी की सूचना पर पहुंच पुलिस ने परिजनों से जानकारी की।
पीड़ित की ओर से थाने में चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गांव नगला अजमेरी में बाहरी की ओर किसान छत्रपाल का मकान बना हुआ है। सोमवार की रात किसान अपनी पत्नी कुसमा देवी व बच्चों के साथ आंगन में सोया हुआ था। तभी रात के समय चोरों ने मकान के पीछे से कूमल लगाकर कमरे में प्रवेश कर लिया। चोरों ने कमरे में रखे दो छोटे संदूकों से डेढ़ किलो चांदी के जेवर, ट्रैक्टर खरीदने को एकत्र की गई पांच लाख रुपये की नकदी, बर्तन व कपड़े सहित अन्य सामान निकालकर फरार हो गए। मंगलवार की सुबह पड़ोसी नेत्रपाल ने मकान में कूमल लगे होने की सूचना किसान को दी। कमरों का नजारा देख छत्रपाल के पैरों की नीचे से जमीन निकल गई।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी राजेश कुमार पांडे ने बताया कि किसान ने ट्रैक्टर खरीदने को पांच लाख रुपये की नकदी छोटे संदूक में रखी थी। जबकि दूसरे संदूक में डेढ़ किलो चांदी के जेवर रखे थे। रात को चोर दोनों संदूकों में से माल निकालकर ले गए। किसान धनराशि व जेवर की मात्रा अधिक बता रहा हैं। जिसकी जानकारी की जा रही है।