फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Wall collapses on teenage girl while washing clothes; dies after being buried under debris.

Sambhal News: कपड़े धोते समय किशोरी पर गिरी दीवार, मलबे में दबकर मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Wall collapses on teenage girl while washing clothes; dies after being buried under debris.
गुन्नौर। गांव भोजपुर में रविवार की शाम हैंडपंप के पास खड़ी पुरानी दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त हैंडपंप पर कपड़े धुल रही गांव निवासी ...की बेटी रिंकी (12) दीवार के मलबे में दबकर घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत की सूचना पर परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

गांव निवासी कृपाल ने बताया रविवार की शाम करीब छह बजे उसके छोटे भाई तनसुख की बेटी रिंकी घर के पास हैंडपंप पर कपड़े धुल रही थी। इसी दौरान नल के पास खड़ी काफी पुरानी जर्जर दीवार अचानक भरभराकर उसकी भतीजी के ऊपर गिर गई, जिस पर वह मलबे में दबकर बुरी तरह घायल हो गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से किशोरी बाहर निकाला और उपचार के लिए गुन्नौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, दीवार के मलबे में दबने से सिर में गंभीर चोट की वजह से बच्ची की जान गई है। गुन्नौर कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस को कोई सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


परिवार में सभी की लाडली थी रिंकी
परिजनों के अनुसार, रिंकी छह भाई-बहनों में सबसे छोटी थी और परिवार की लाडली थी। वह गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ती थी। साथ ही घर के काम में भी हाथ बंटाती थी। रविवार को जैसे ही उसकी मौत की खबर परिजनों को मिली तो चीख पुकार मच गई। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed