फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Meritorious individuals from the Varshney community were felicitated.

Sambhal News: वार्ष्णेय समाज के मेधावियों को किया सम्मानित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Meritorious individuals from the Varshney community were felicitated.
चंदौसी। श्री वार्ष्णेय युवा समूह की ओर से रविवार को बारहसैनी सेवा सदन रामबाग धाम पर मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हाईस्कूल व इंटर में 70 प्रतिशत से अधिक अंक और प्रथम श्रेणी से स्नातक उत्तीर्ण करने वाले वार्ष्णेय समाज के सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी अनिल कुमार ने किया। किशन कुमार सर्राफ, अभय वार्ष्णेय ने अक्रूरजी एवं मां सरस्वती के चित्र पर माला व पुष्प अर्पित किए। जीएलए विश्वविद्यालय मथुरा के एसोसिएट प्रो. डॉ. योगेशमूर्ति वार्ष्णेय एवं वार्ष्णेय युवा समूह के संस्थापक सदस्य शरद किशोर गुप्ता ने दीप प्रज्वलित किया। मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष लता वार्ष्णेय एवं समाजसेवी अखिलेश कुमार खिलाड़ी ने इस तरह के कार्यक्रम समाज के बच्चों में नई ऊर्जा का संचार करते हैं एवं उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। 50 लकी ड्रॉ भी निकाले गए। रागिनी वार्ष्णेय, रानू वार्ष्णेय, गीतिका वार्ष्णेय, भावना वार्ष्णेय, नेहा वार्ष्णेय विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। अध्यक्षता शरद किशोर गुप्ता व संचालन समूह के अध्यक्ष डॉ. सौरभ वार्ष्णेय एवं सचिव मंगेश वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान संरक्षक अजय वार्ष्णेय जीएलसी, मुकेश वार्ष्णेय ब्रेड वाले, पवन कुमार गुप्ता, गोपाल वार्ष्णेय रियोनाई वाले, अमित वार्ष्णेय आरआर, कौशलेंद्र वार्ष्णेय, अमित सरन, एडवोकेट पीयूष वार्ष्णेय आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में ये किए गए सम्मानित
कार्यक्रम में हाईस्कूल की छात्रा आराध्या वार्ष्णेय, इंटर की छात्रा श्रेया वार्ष्णेय को 98 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर, स्नातक वर्ग में प्रणव वार्ष्णेय को 86 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर तथा परास्नातक वर्ग में राशि वार्ष्णेय को 91 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर टॉपर्स ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। रामप्यारी कन्या इंटर कॉलेज की सहायक अध्यापिका निर्मल देवी को वार्ष्णेय शिक्षक रत्न देकर सम्मानित किया गया। सीए मानस वार्ष्णेय, सीए गगनदीप वार्ष्णेय, एमडी कंप्लीट करने पर डॉ. हिमांशु वार्ष्णेय, एमबीबीएस पूर्ण करने पर डॉ. एकाक्षी वार्ष्णेय, एमएस में प्रवेश पाने पर डॉ. देव आर्यन, नेट जेआरएफ करने पर अनयेशा वार्ष्णेय, एमटेक करने पर ब्रजकिशोर वार्ष्णेय, एमबीए करने पर सिद्धिका वार्ष्णेय, विकास वार्ष्णेय, अनुष्का राज को, एमसीए करने पर नितेश कुमार, प्रज्ञा वार्ष्णेय, एलएलबी करने पर अदिति वार्ष्णेय, एलएलएम कंप्लीट करने पर अविरल गुप्ता, तरंग वार्ष्णेय, बीटेक करने पर पीयूष वार्ष्णेय, खुशी वार्ष्णेय, बीसीए कंप्लीट करने पर दक्ष वार्ष्णेय, दिशा वार्ष्णेय, डीएलएड परीक्षा में वैष्णवी वार्ष्णेय, खुशबू वार्ष्णेय, हर्षित वार्ष्णेय, भावना वार्ष्णेय, मेघा वार्ष्णेय आदि को सम्मानित किया गया। कुल 149 छात्र-छात्राओं का सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed