फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Dancer falls to the ground and gets injured after stage collapses while performing.

Sambhal News: डांस करते समय स्टेज टूटने से जमीन पर गिरी बार बाला, घायल

Fri, 11 Sep 2026 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 11 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Dancer falls to the ground and gets injured after stage collapses while performing.
संभल। शादी से एक दिन पहले मढ़ा कार्यक्रम में डांस करते समय स्टेज टूटने से एक बार बाला जमीन पर गिरकर घायल हो गई। घायल बार बाला का नजदीकी अस्पताल में उपचार कराया गया। घटना बुधवार को रात संभल के मोहल्ला तबेला में हुई है।
विज्ञापन

एक व्यक्ति की बेटी की बृहस्पतिवार को शादी थी। इससे एक दिन पहले बुधवार की रात घर में मढ़ा कार्यक्रम था। इसको लेकर कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए डीजे लगाया गया था और पड़ोसी जिला अमरोहा से तीन बार बालाओं को डांस के लिए बुलाया गया था। डीजे पर बार बालाओं का डांस शुरू होते ही युवकों की भीड़ स्टेज के आसपास इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन

वहीं, कुछ युवक बार बालाओं के साथ डांस करने के लिए स्टेज पर चढ़ गए और डांस करते हुए रुपये उड़ाने लगे। रुपये उड़ाने की होड़ के चलते स्टेज पर युवकों की भीड़ लग गई और अचानक तेज आवाज के साथ स्टेज टूट गया। इससे स्टेज पर डांस करतीं बार बालाओं समेत अन्य सभी लोग जमीन पर नीचे जा गिरे। इससे एक बार बाला घायल हो गई। उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। नजदीक के निजी चिकित्सक से बार बाला का इलाज कराया गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। संभल सीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। यदि ऐसी कोई घटना हुई है, तो इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed