फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   meeting did not work, CM was so strict that report was filed against BJP leader brother

UP: भेंट न आई काम... योगी की ऐसी सख्ती कि भाजपा नेता के भाई के खिलाफ केस दर्ज, संभल में सील हो गई यह फैक्टरी

Sun, 20 Apr 2025 01:46 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 20 Apr 2025 01:46 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बावजूद भाजपा नेता के भाई पर चोरी के वाहन काटने के मामले में केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने फैक्टरी पर छापा मारकर कार्रवाई की। इसके बाद उसे सील कर दिया गया है। 

विज्ञापन
meeting did not work, CM was so strict that report was filed against BJP leader brother
मुख्यमंत्री से बात करते भाजपा नेता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नियमों में सख्ती की नीति संभल के भाजपा नेता के भाई के मामले में भी दिखाई पड़ी है। मुख्यमंत्री से एक सप्ताह पहले की गई मुलाकात भी किसी काम नहीं आ सकी और पुलिस ने चोरी के वाहन काटने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। आगे की छानबीन जारी है।

विज्ञापन


एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि तथ्य जो भी प्रकाश में आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ेगी। अपराध किसी को नहीं करने दिया जाएगा। भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजेश सिंघल और उनके भाई कपिल सिंघल ने लखनऊ पहुंचकर 12 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी।
विज्ञापन


इस मुलाकात की तस्वीरें तमाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दिखाई दी थीं। अब कपिल सिंघल के खिलाफ स्क्रैप फैक्टरी में चोरी के वाहन कटान के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई की है। यह कार्रवाई भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म के यूजर्स इसको मुख्यमंत्री की सख्ती के मामले में तटस्थता नीति का उदाहरण बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि अपराध कोई भी करे, वह कानूनी कार्रवाई की जद में आएगा। वहीं, दूसरी ओर इस कार्रवाई को लेकर भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजेश सिंघल का पक्ष जानना चाहा, लेकिन उनका पक्ष नहीं मिल सका।

UP: बसपा में घर वापसी का दौर, संगठन की मजबूती पर जोर; इनकी वापसी के बाद इन नेताओं की भी नजर

भाजपा नेता के भाई की कबाड़ फैक्टरी सील  
कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव रझेड़ा सलेमपुर में संचालित कबाड़ फैक्टरी पर पुलिस ने छापा मारा। मौके पर कई गाड़ियों के पार्ट्स व अन्य सामान मिला है। पुलिस ने भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजेश सिंघल के भाई कपिल सिंघल के खिलाफ चोरी के वाहन काटने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही पुलिस आगे की छानबीन कर रही है।

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि मेरठ की तरह संभल में भी अवैध तरीके से वाहन काटने के मामले की जानकारी प्रकाश में आई थी। इसके बाद ही मुखबिर के माध्यम से पुलिस ने चौकसी शुरू की और कार्रवाई की है। मौके पर दस्तावेज नहीं मिले। सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे थे। आगे की छानबीन जारी है। फिलहाल फैक्टरी को सील कर दिया गया है।

यह रिपोर्ट कैलादेवी थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने अपनी तहरीर में कहा है कि स्क्रैप आरआर एंड आर मैंटेक प्राइवेट लिमिटेड के नाम से फैक्टरी संचालित हो रही है। शुक्रवार की रात को मुखबिर ने सूचना दी थी कि चोरी के वाहन फैक्टरी में काटे गए हैं। मौके पर स्क्रैप पड़ा है।

यह भी पढ़ें- UP: 'खराब मौसम से प्रभावितों को वितरित करें राहत राशि', सीएम योगी के निर्देश- अधिकारी सर्वे कर भेजें रिपोर्ट

सूचना मिलने पर फोर्स के साथ पहुंचे तो कई वाहनों के अलग-अलग पार्ट्स पड़े थे। दस्तावेज दिखाने के लिए कहा तो मौके पर मौजूद लोग नहीं दिखा सके। बताया कि यह फैक्टरी कपिल सिंघल द्वारा संचालित की जाती है। थाना प्रभारी के अनुसार यह वाहन चोरी के हैं जिन्हें काटा गया है। एसपी ने बताया कि थाना प्रभारी की तहरीर के आधार पर कपिल सिंघल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हरियाणा की पुलिस भी छानबीन के लिए पहुंची थी
एसपी ने बताया कि कुछ समय पहले हरियाणा की पुलिस भी इस फैक्टरी पर छानबीन करने के लिए पहुंची थी लेकिन टीम ने कोई सूचना नहीं दी थी। इसके बाद से ही स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई थी। उस समय जानकारी मिली थी कि लग्जरी कार को काटा गया है। एसपी ने बताया कि मेरठ के बाद यह काम संभल में चल रहा है इसकी जानकारी लगातार मिल रही थी। पुलिस की कार्रवाई के दौरान यह मामला सामने भी आया है। इसके आधार पर ही कार्रवाई की गई है।

मेरे नाम न लाइसेंस है और न मेरी जमीन में बनी है
कपिल सिंघल का कहना है कि फैक्टरी का लाइसेंस उनके नाम नहीं है और न जमीन उनके नाम है। बेटे के नाम से यह फैक्टरी संचालित हो रही है। सभी वैध दस्तावेज हैं। परिवहन विभाग की एनओसी पर कबाड़ वाहन काटने की अनुमति है। इसके अलावा सभी तरह का कबाड़ भी हमारे द्वारा खरीदा जा सकता है। जिस आरोप में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है वह गलत है। हम नियमानुसार कार्य करते हैं और पिछले कई महीने से फैक्टरी का संचालन भी नहीं हो रहा है।

मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। मेरठ के बाद संभल में चोरी के वाहन काटने की सूचना मिली थी। उसके आधार पर कार्रवाई की गई है। मौके पर कोई दस्तावेज भी नहीं दिखा सके हैं। सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे थे। छानबीन आगे चल रही है। उसके आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ेगी। - कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल।

यह भी पढ़ें- 
Aligarh Saas Damad Love: फिर गायब सास-दामाद? सपना को लाया था घर, रात गुजराने के बाद दोस्त से ली आखिरी बार मदद

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed