फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   CM Yogi directed relief funds should be distributed to affected people in case of damage caused by bad weather

UP: 'खराब मौसम से प्रभावितों को वितरित करें राहत राशि', सीएम योगी के निर्देश- अधिकारी सर्वे कर भेजें रिपोर्ट

Sun, 20 Apr 2025 10:06 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 20 Apr 2025 10:06 AM IST
सार

सीएम योगी ने निर्देशित किया कि आंधी-बारिश, ओलावृष्टि को देखते हुए सभी जिलों के अधिकारी राहत कार्य संचालित करें। आकाशीय बिजली, आंधी-तूफान, बारिश आदि आपदा से जनहानि और पशुहानि होने पर प्रभावितों को आपदा राहत राशि वितरित करें। घायलों का समुचित इलाज कराया जाए।

विज्ञापन
CM Yogi directed relief funds should be distributed to affected people in case of damage caused by bad weather
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में खराब मौसम को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करें। अधिकारी क्षेत्र भ्रमण करके सर्वे करें। राहत कार्य पर नजर रखें। आपदा से जनहानि और पशुहानि होने पर प्रभावितों को तत्काल राहत राशि वितरित करें। इसके अलावा घायलों का समुचित इलाज कराया जाए। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि अधिकारी सर्वे करवाकर फसल नुकसान की रिपोर्ट तैयार कराएं। इसकी आख्या शासन को भेजें। ताकि, समय पर आगे की कार्यवाही की जा सके। साथ ही जल जमाव की स्थिति होने पर प्राथमिकता पर जल निकासी की व्यवस्था कराएं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: 'दुनिया में दोस्ती जैसी नेमत है...', कॉमेडियन जाकिर बोले- जरूरत पड़ने पर वो आपके लिए जान भी दे सकते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

झोंकेदार हवाओं के साथ बूंदाबांदी

प्रदेश में बदले हुए मौसम के बीच शनिवार को 30 से ज्यादा जिलों में झोंकेदार हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। बेमौसम आंधी-बारिश से खेत में खड़ी और कटी फसलों को काफी नुकसान हुआ है। तेज रफ्तार हवाओं से आम की बौर को भी क्षति पहुंची है। 

मुरादाबाद में झोंकेदार हवाओं की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक चली गई। वहीं राजधानी लखनऊ में तड़के सुबह 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चली। 
 

इन जिलों में बूंदाबांदी देखने को मिली

विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिम से शुरू हुई बारिश का असर शनिवार को प्रदेश के पूर्वांचल में भी दिखा। बस्ती, अयोध्या, बलरामपुर, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी आदि जिलों में बूंदाबांदी देखने को मिली।

यह भी पढ़ेंः- UP News: जिसने उपभोक्ताओं का बकाया दबाया, उसी कंपनी का अभियंता बना निदेशक; 33122 करोड़ बकाए का मामला

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को मेरठ में सर्वाधिक 62 मिमी तो वहीं सीतापुर में 30 मिमी बारिश दर्ज की गई। आगरा, बुंदेलखंड, विंध्य क्षेत्र में बारिश का असर कम रहा। 

पारा चढ़ने से गर्मी दोबारा सिर उठाएगी

20 अप्रैल को भी प्रदेश के तराई इलाकों में तेज हवाओं संग बूंदाबांदी की संभावना है। 21 अप्रैल यानी सोमवार से प्रदेश में मौसम साफ होगा। पारा चढ़ने से गर्मी दोबारा सिर उठाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed