{"_id":"60fc68e68ebc3e58273713d0","slug":"the-killer-used-to-keep-a-wrong-eye-on-the-wife-of-the-deceased-chandausi-news-mbd396873564","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी मृतक की पत्नी पर रखता था गलत नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी मृतक की पत्नी पर रखता था गलत नजर
विज्ञापन
चंदौसी। विकास नगर में पत्नी से अश्लील चेटिंग का विरोध करने पर आरोपी ने अपने भाई के साथ मिलकर दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस की देखरेख में दुकानदार का अंतिम संस्कार किया गया। सुरक्षा के लिहाज से मोहल्ले में पुलिस तैनात है। घटना को लेकर मोहल्ले वालों में आक्रोश है, पर आरोपियों के खिलाफ बोलने को तैयार नहीं हैं। वहीं घटना की रात रुपयों के लेनदेन को लेकर हत्या किए जाने की चर्चा थी।
चंदौसी के विकासनगर में दुकानदार अमित लाला उर्फ अभिषेक अग्रवाल की दो सगे भाइयों ने लाइसेंसी पिस्टल से शुक्रवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी ने दोनों भाई नवीन भारती, प्रवीण भारती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि आरोपी नवीन भारती उस पर गलत नजर रखता था। आए दिन कॉल करता था, व्हाट्स पर अश्लील मैसेज करता था व बात करता था।
आरोपी ने शुक्रवार को अवैध संबंधों के लिए दबाव बनाया। रात में पति अभिषेक घर आए, तो उसने सारी बात बता दी। पति ने आरोपी से इस बात की शिकायत की, तो नवीन आग बबूला हो गया और गाली गलौज करने लगा। परिजन व मोहल्ले के लोग भी एकत्र हो गए। पति ने आरोपी से गाली गलौज करने से मना किया, वह घर के अंदर चला गया। अपने भाई के साथ लाइसेंसी पिस्टल ले आया।
विज्ञापन
आरोपियों को देखकर उसके पति ने बचने का प्रयास किया। पर नवीन और प्रवीण ने उन्हें भाग दरवाजे पर पकड़ लिया और रास्ते में खींचकर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपी नवीन भारती और उसके भाई प्रवीण भारती के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रात में ही गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार की दोपहर दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश दिया, वहां से उन्हें भेज दिया गया है।