फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The district was formed after a decade-long movement.

Sambhal News: एक दशक तक आंदोलन चलने के बाद बना जिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
The district was formed after a decade-long movement.
चंदौसी। संभल को जिला बनाने की मांग को लेकर 2002 से आंदोलन की शुरुआत हुई। चंदौसी और संभल से आंदोलन की नींव रखी गई। बहजोई और गुन्नौर में भी आंदोलन हुए। आंदोलन के दौरान आमरण अनशन भी किए गए।
विज्ञापन

जिला निर्माण मंच के संयोजक एडवोकेट विनोद शर्मा ने वर्ष 2002 में मंच का गठन किया और मुरादाबाद जिले की चंदौसी, बदायूं जनपद की बिसौली व गुन्नौर तहसील को मिला कर जिला बनाने की मांग उठाई। आमरण अनशन भी किया। मंच के संयोजक विनोद शर्मा ने बताया कि बसपा सरकार में वह अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ तत्कालीन राज्यसभा सदस्य सतीश मिश्रा, स्वास्थ्य मंत्री अनंत मिश्रा उर्फ अंटू मिश्रा, स्वामी प्रसाद मौर्य समेत मुख्यमंत्री मायावती से मिले और जिला बनाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था।
विज्ञापन

तहसील चंदौसी और गुन्नौर के जनप्रतिनिधियों, विधायक, चेयरमैन समेत ग्राम प्रधानों द्वारा शासन को पत्र भिजवाए गए। 28 सितंबर 2011 को संभल में हुई जनसभा में तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने चंदौसी, गुन्नौर और संभल तहसील को मिला कर जिला भीमनगर का सृजन किया। इसके बाद जिला मुख्यालय घोषित किए जाने को लेकर तत्कालीन कमिश्नर सुरेंद्र बहादुर यादव और डीआईजी की अगुवाई में तहसील चंदौसी सभागाार में बैठक हुई थी और अस्थायी जिला मुख्यालय बहजोई में स्थापित करने की सहमति बनी थी। 23 जुलाई 2012 सपा सरकार में जनपद भीमनगर का नाम बदल कर संभल कर दिया गया था। जिससे चंदौसी, बहजोई और गुन्नाौर की गुस्साई जनता ने उग्र आंदोलन किया था। आगजनी और चौकी तक फूंक दी गई थी। आंदोलनकारियों ने बहजोई में रेलवे लाइन की पटरी उखाड़ दी और बबराला में चौकी फूंक दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

जिला मुख्यालय को लेकर कब क्या हुआ
28 सितंबर 2011 को मुरादाबाद की संभल व चंदौसी और बदायूं जनपद की गुन्नौर तहसील को मिला कर जनपद भीमनगर का सृजन हुआ।
23 जुलाई 2012 को सपा की अखिलेश सरकार ने भीमनगर का नाम बदल कर पहले बहजोई फिर संभल कर दिया।
30 जुलाई 2012 को बहजोई, गुन्नौर व चंदौसी में जिले का नाम बदलकर संभल किए जाने को लेकर आंदोलन हुए।
23 जुलाई 2015 में सपा सरकार ने जनपद संभल का जिला मुख्यालय पंवासा में घोषित किया।
05 सितंबर 2017 को शासन ने जिला एवं सत्र न्यायालय चंदौसी में घोषित किया।
06 फरवरी 2018 को भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार ने जिला मुख्यालय बहजोई में घोषित किया।
12 फरवरी 2021 को बहजोई के आनंदपुर में पुलिस लाइन की भूमि खरी शुरू हुई।
24 दिसंबर 2021 को सीएम योगी ने जिले की पीएसी बटालियन की स्थापना की घोषणा की।
04 जनवरी 2022 को जिले में बहजोई और असमोली दो पुलिस के सर्किल बनाए गए।
53 करोड़ की लागत से 61 हेक्टेयर भूमि पुलिस लाइन के लिए क्रय की गई।
योगी सरकार ने पुलिस लाइन के निर्माण के लिए 288 करोड़ रुपये का बजट जारी किया।
31 दिसंबर 2023 से जिला मुख्यालय के लिए भूमि खरीद की प्रक्रिया शुरू हुई।
26 फरवरी 2024 को सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस लाइन निर्माण के लिए शिलान्यास किया।
24 नवंबर 2024 को संभल में हरिहर मंदिर बनाम जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हिंसा हुई।
17 फरवरी 2025 को जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने बहजोई में अनशन शुरू किया।
आठ जून 2025 को के लिए ई-निविदा की सूचना प्रकाशित हुई।
09 जून को कलक्ट्रेट निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 13.84 करोड़ की धनराशि की स्वीकृति हुई।
07 अगस्त 2025 को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बहजोई के गांव फतेहपुर शरीफ नगर में खरीदी गई भूमि पर जिला मुख्यालय निर्माण के लिए भूमि पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed