फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Employees protested against the opening of the bank by wearing black attire.

Sambhal News: कर्मचारियों ने काली पोशाक पहनकर बैंक खोलने का किया विरोध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Employees protested against the opening of the bank by wearing black attire.
चंदौसी। बैंकों को रविवार के दिन खोलने के निर्णय के खिलाफ बैंक कर्मचारियों ने काली पोशाक पहनकर अपना विरोध जताया। कर्मचारियों का कहना है कि भारतीय बैंकिंग क्षेत्र के 200 वर्षों के इतिहास में यह पहला अवसर है जब रविवार को नियमित कार्यदिवस के रूप में बैंक खोलने का फैसला लिया गया है। इस निर्णय के खिलाफ कर्मचारियों ने काली पोशाक को असहमति और आक्रोश के प्रतीक के रूप में चुनकर अपना विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग लंबे समय से लंबित है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस की प्रमुख मांगों में है। ऐसे में रविवार को शाखाएं खोलने के निर्णय ने कर्मचारियों के साप्ताहिक अवकाश के अधिकार और उनके कार्य-जीवन संतुलन पर गहरा प्रभाव डाला है, जिससे कर्मियों के बीच भारी असंतोष व्याप्त है।
विज्ञापन

इस मामले में कर्मचारियों को न्याय चाहिए। इस दौरान शिवानी अग्रवाल, गिरींद्र अग्रवाल, देवेंद्र कुमार, अभिषेक यादव, राहुल सक्सेना, विपिन कुमार, अमित कुमार, अजित यादव, दिनेश पाल,नीरज गुप्ता, नेहा, मेघा, श्वेता, योग्यता, रजत, राशि, अनुभूति गोपाल, राकेश, धनेश्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed