फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Terror of a rabid dog; half a dozen villagers bitten.

Sambhal News: पागल कुत्ते का आतंक, आधा दर्जन ग्रामीणों को काटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Terror of a rabid dog; half a dozen villagers bitten.
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव अजीजपुर में शनिवार रात एक पागल कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया। रात करीब 11 बजे घरों में सो रहे आठ से अधिक ग्रामीणों को काटकर घायल कर दिया। घायलों में बच्चे और एक किशोरी भी शामिल हैं, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुनावई में उपचार दिए गया।
विज्ञापन

गांव में हमले के बाद अफरा-तफरी मच गई और लोग पूरी रात दहशत में रहे। अजीजपुर निवासी अवधेश कुमार यादव ने बताया कि कुत्ता जयप्रकाश के घर में घुस आया था। कुत्ते ने सबसे पहले उनके बेटे अवधेश कुमार के दाहिने पैर में काटा। जयप्रकाश बचाने आए तो कुत्ते ने उनकी आंख के पास हमला कर दिया। कुत्ते ने गांव में कई लोगों को काटा। छह वर्षीय दीपक, राजपाल, पर्वत सिंह, आठ वर्षीय हाशमी, सात वर्षीय किसान और 14 वर्षीय अंजली को भी निशाना बनाया।
विज्ञापन

सभी को लहूलुहान कर दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुनावई में रातभर उपचार चलता रहा। केंद्र प्रभारी नरेश यादव ने बताया कि सभी घायलों को रेबीज रोधी टीका, रेबीज रोधी सीरम और टिटनेस टॉक्साइड सहित जरूरी उपचार दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पशुओं को भी नहीं छोड़ा
पागल कुत्ते ने गांव में करीब एक दर्जन से अधिक पशुओं को भी घायल किया है। सुबह तक पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची। इससे पशुपालकों में भारी रोष है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पागल कुत्ते को जल्द पकड़वाया जाए।


पशुओं के टीकाकरण की मांगग्रामीणों ने घायल पशुओं का टीकाकरण कराने की भी मांग की है। उनका कहना है कि इससे रेबीज का संक्रमण फैलने से रोका जा सकेगा। एक ही रात में इतने लोगों और पशुओं पर हमले के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीण जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed