{"_id":"6ab988729e82aa8c9d05f70c","slug":"youth-sitting-near-school-attacked-sustains-severe-head-injury-sambhal-news-c-204-1-chn1011-133172-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: स्कूल के पास बैठे युवक पर जानलेवा हमला, सिर फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: स्कूल के पास बैठे युवक पर जानलेवा हमला, सिर फटा
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव अहरोला नवाजी में एक युवक पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। उसे अलीगढ़ रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
23 सितंबर की रात करीब 9 बजे यह घटना सरकारी प्राथमिक विद्यालय के पास हुई। घायल अंशु के भाई संदीप कुमार ने बताया कि अंशु वहां बैठा था। तभी गांव के हरिश्चंद्र, दीपचंद्र और राजाराम लाठी-डंडे व धारदार हथियार लेकर पहुंचे। पुरानी रंजिश के चलते तीनों ने अंशु को घेरकर गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से अंशु के सिर पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए।
अंशु गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया। परिजन उसे थाना जुनावई लाए, जहां से पुलिस ने सीएचसी भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि संदीप की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। हरिश्चंद्र, दीपचंद्र और राजाराम के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घायल अंशु की हालत अलीगढ़ में गंभीर बनी हुई है।