फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The body of Haryana's Ajay was found buried in a three feet deep pit in the Kheda Khas forest

Sambhal News: खेड़ाखास के जंगल में तीन फीट गहरे गड्ढे में दबा मिला हरियाणा के अजय का शव

Thu, 26 Jun 2025 12:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 26 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
The body of Haryana's Ajay was found buried in a three feet deep pit in the Kheda Khas forest
बनियाठेर (संभल)। डेढ़ करोड़ के लिए दोस्त ने ही पांच साथियों के साथ मिलकर हरियाणा के गांव भैसरू खुर्द निवासी अजय (27) की गोली मारकर हत्या कर दी और शव बनियाठेर थाने के गांव खेड़ाखास के जंगल में गड्ढा खोदकर दबा दिया। हरियाणा के थाना सांपला की पुलिस ने बुधवार को मजिस्ट्रेट और तीन डाॅक्टरों की टीम के साथ मौके पर पहुंची और अभियुक्तों की निशानदेही पर खोदाई कराकर शव निकाला। पुलिस ने युवक की खोपड़ी और कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हरियाणा के थाना सांपला क्षेत्र के गांव भैसरु खुर्द निवासी अजय ने तीन अप्रैल को अपनी पैतृक जमीन डेढ़ करोड़ रुपये में बेची थी और रकम लेकर मुरादाबाद के थाना बिलारी के गांव पहाड़पुर निवासी अपने दोस्त सुमित के घर आ गया था। रुपयों को देखकर सुमित के मन में लालच आ गया और अपने पांच साथियों के साथ मिलकर अजय की गोली मारकर हत्या कर दी और शव खेड़ाखास के जंगल में दबा दिया था। साथ ही पुसिल को गुमराह करने के लिए उसकी कार व मोबाइल उसी के गांव के पास जंगल में छोड़ आए थे। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो आरोपियों तक पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज बिलारी थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी अजय के दोस्त सुमित चौधरी और भूपेूंद्र उर्फ बुद्धा को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार की दोपहर थाना सांपला पुलिस दोनों हत्यारोपियों को लेकर थाना बनियाठेर पहुंची। यहां से मजिस्ट्रेट व तीन डॉक्टरों के पैनल की टीम के साथ चंदौसी-संभल मार्ग पर गांव खेड़ाखास पर पहुंची और हत्यारोपियों के बताई जगह की खोदाई कराकर अजय की खोपड़ी और कंकाल निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर्स की टीम में डा. विवेक हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज, डॉ. फैसल व सोमशेखर शर्मा गजरौला मेडिकल कॉलेज, सीएचसी चंदौसी सीएमएस डॉ. हरवेंद्र सिंह, डॉ. मनोज सिंह समेत नायब तहसीलदार सत्येंद्र तिसंह, थाना प्रभारी मेघपाल सिंह, थाना सांपला के एसएचओ विनोद कुमार, एसआई महेंद्र सिंह आदि थे।
-----------
चार अप्रैल को मुरादाबाद से आते समय गाड़ी में ही कर दी थी हत्या
पुलिस ने बताया कि चार अप्रैल को सुमित अजय को अपने अन्य साथियों के साथ मुरादाबाद ले गया, जहां सभी एक होटल में रुके थे। मुरादाबाद से लौटते समय गाड़ी में ही अजय के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। उसी रात खेड़ाखास के जंगल में शव दबा दिया था।

-------------------

2015 में सुमित की दिल्ली में हुई थी अजय से मुलाकात
हत्यारोपी सुमित चौधरी निवासी गांव पहाड़पुर थाना बिलारी जिला मुरादाबाद वर्ष 2015 में घर से नाराज होकर दिल्ली चला गया था। दिल्ली में उसकी अजय से मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। सुमित 2017 तक अजय के घर पर ही रहा था। 2025 में होली के आसपास अजय अपने दोस्त सुमित चौधरी के पास गांव पहाड़पुर आया था और करीब सवा महीने रहा था, जिससे अजय की अन्य हत्यारोपियों से भी दोस्ती हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed