फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   The body of a young man was found hanging from a noose in a Tata Magic, murder suspected

Sambhal News: टाटा मैजिक में फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Tue, 27 May 2025 10:58 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 27 May 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging from a noose in a Tata Magic, murder suspected
जुनावई(बदायूं)। थाना क्षेत्र के जंगल में अपनी ही टाटा मैजिक के पिछले हिस्से पर युवक का शव फंदे से लटका मिला। युवक एक माह पहले जनपद बदायूं के थाना उघैती क्षेत्र की एक महिला को ले गया था और अपने घर भी नहीं आया था। जिससे परिवार के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग आया है।थाना क्षेत्र के घोंसली वाहन गांव के रहने वाले हर्वेंद्र (35) उर्फ सुखराम पुत्र उल्फत सिंह काफी समय से अपनी निजी टाटा मैजिक किराये पर खुद ही चलाते थे। पुलिस के अनुसार हर्वेंद्र एक माह पहले उघैती थाना क्षेत्र के गांव से एक महिला को अपने साथ लेकर चला गया था। जिस कारण वह गांव में नहीं आ जा रहा था। महिला के परिजनों की शिकायत पर उघैती थाना पुलिस हर्वेंद्र की तलाश में एक दो बार घोंसली वाहन गांव में दबिश दे चुकी है। वहीं, मंगलवार सुबह सात बजे करीब जुनावई थाना क्षेत्र के सोभनपुर गांव को जाने वाले रास्ते पर जंगल में टाटा मैजिक खड़ी थी। राहगीरों ने वाहन के पीछे फंदे से हर्वेंद्र का शव लटका हुआ देखा तो गांव में सूचना दी। मौके पर भीड़ लग गई। घटना स्थल से लगभग 400 मीटर की दूरी पर रह रहे मृतक का परिवार भी मौके पर पहुंच गया। हर्वेंद्र के तहेरे भाई अमित कुमार का कहना है कि प्रतीत होता है कि महिला को ले जाने की रंजिश में हर्वेंद्र की हत्या कर शव लटकाया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी उमेश सिंह सोलंकी ने शव को फंदे से नीचे उतरवाने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हर्वेंद्र भाई बहनों में सबसे बड़ा था। जबकि वह अपने पीछे छह भाई एक शादीशुदा बहन एवं मां तारा देवी को रोते बिलखते हुए छोड़ गया है।
विज्ञापन

26 अप्रैल से अपने गांव नहीं आया था हर्वेंद्र
जुनावई।
दूसरे जनपद की महिला को ले जाने के बाद हर्वेंद्र 26 अप्रैल से अपने घर से लापता चल रहे थे। पुलिस को घटना स्थल से हर्वेंद्र की जेब से उसका मोबाइल मिला है। जिसे कब्जे में लिया है। हर्वेंद्र के तहेरे भाई अमित कुमार ने बताया एक माह पहले हर्वेंद्र अपनी निजी टाटा मैजिक चला कर माल ढोने का काम करता था। 26 अप्रैल को वह जनपद बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र से एक विवाहित महिला को ले गया था। थाना उघैती में महिला की गुमशुदगी दर्ज है। इसको लेकर उघैती थाना पुलिस दो बार हर्वेंद्र को पकड़ने के लिए गांव घोंसली वाहन आई थी। परंतु हर्वेंद्र पुलिस के हाथ नहीं आया था। बताया कि हर्वेंद्र महिला को ले जाने के बाद से ही गांव नहीं आया था। सोमवार को उसका शव मिला। वहीं उस महिला का भी कोई सुराग नहीं मिला, जिसे हर्वेंद्र ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
- जुनावई थाना क्षेत्र में युवक का शव फंदे से लटका होने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - दीपक तिवारी, सीओ गुन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article