फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Teenager dies due to quack treatment, uproar

Sambhal News: झोलाछाप के उपचार से किशोर की मौत, हंगामा

Wed, 11 Sep 2024 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Wed, 11 Sep 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies due to quack treatment, uproar
बहजोई (संभल)। दुर्गा कॉलोनी निवासी अयान (15) की मोहल्ला कुरेशियान मदीना मस्जिद के पास एक अवैध क्लीनिक में झोलाछाप के उपचार से मौत हो गई। परिजनों ने क्लीनिक के बाहर शव रखकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीकिन का सील कर दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला इस्लामनगर रोड दुर्गा कालोनी निवासी इदरीश ने बताया कि मंगलवार को सुबह बेटे अयान को तबीयत बिगड़ने पर मदीना मस्जिद के निकट एक क्लीनिक में भर्ती कराया। डॉक्टर ने दवा देकर बोतलें लगाईं। दोपहर बाद बेटे की हालत ओ बिगड़ तो क्लीनिक स्टाफ ने बेटे को कहीं और उपचार को ले जाने की बात कही। जिस पर बेटे को दूसरे क्लीनिक व उसके बाद चंदौसी के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने बेटे को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद आरोपी झोलाछाप क्लीनिक बंद कर भाग गया। सूचना पर पहुंचे दरोगा संजय शर्मा ने घटना की जानकारी ली। कार्यवाहक प्रभारी इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र कुमार चौहान भी मौके पर पहुंच गए और घटना की जांच पड़ताल की। वहीं नोडल अधिकारी डॉ. विश्वास अग्रवाल ने क्लीनिक सील कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों ने बीमारी से मौत होने की बात कहते हुए कार्रवाई से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन


----
एक पुरानी सी दुकान में संचालित क्लीनिक का शटर बंद मिला। मौके पर क्लीनिक स्टाफ नहीं था। क्लीनिक अवैध है। इसको लेकर फिलहाल क्लीनिक को सील किया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. विश्वास अग्रवाल, क्वैक्स टीम प्रभारी व डिप्टी सीएमओ, जिला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed