फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Teachers accused the district school inspector of indecency

Sambhal News: शिक्षकों ने लगाया जिला विद्यालय निरीक्षक पर अभद्रता करने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Teachers accused the district school inspector of indecency
मुरादाबाद। शिक्षकों की बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक पर अभद्रता करने का आरोप लगाया गया है। निर्णय लिया कि अगर जिविनि ने अपना रवैया नहीं बदला तो उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

जीजी हिंदू इंटर काॅलेज में हुई उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के जनपदीय पदाधिकारियों व जनपद के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। बैठक में जिला मंत्री पुष्पेश मिश्र का कहना है कि प्रत्येक शिक्षक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से प्राप्त आदेश का पालन करते हुए अपना शतप्रतिशत अपना योगदान दे रहे हैं, लेकिन फिर भी कई स्थानों पर विद्यालय में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। इसका संगठन विरोध करता है। यदि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा अपने व्यवहार में परिवर्तन नहीं किया तो सभी शिक्षक परीक्षा संचालित कराने में तथा आगे होने वाले उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री डॉ सुनीत गिरि ने बताया कि शिक्षक के सम्मान के साथ संगठन ने ना कभी समझौता किया है ना भविष्य में कभी करेगा। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त प्रधानाचार्य जिनका अभी तक वेतन प्राप्त नहीं हुआ है, होली से पहले यदि इन प्रधानाचार्य का वेतन नहीं मिलता है तो जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना लगाए जाएगा। इस दौरान प्रदेश मंत्री डॉक्टर अनिल चौहान, मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार, जिला कोषाध्यक्ष आफताब आलम, शशि आर्या, वीरपाल सिंह, डॉ सुरेंद्र कुमार वर्मा, वीरेंद्र सिंह, डॉ संजीव विश्नोई, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed