फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Taylor killed, four injured in a collision between two bikes

दो बाइकों की भिड़ंत में टेलर की मौत, चार घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Taylor killed, four injured in a collision between two bikes
Taylor killed, four injured in a collision between two bikes - फोटो : SAMBHAL
असमोली थाना क्षेत्र के गांव भैंसोड़ा के नजदीक दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक टेलर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मासूम समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सभी घायलों को सीएचसी भर्ती कराया जहां सभी की हालत गंभीर होने पर उन्हें मुरादाबाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव गुमसानी निवासी ओमवीर(30) पुत्र हरपाल सिंह अहमदाबाद में रहकर सिलाई का काम करते थे। करीब 20 दिन पहले ही वह अपने घर गुमसानी आए हुए थे। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे बाइक पर सवार होकर ओमवीर गुमसानी निवासी अपने दोस्त गौरव के साथ किसी काम से मुरादाबाद के एक बैंक गए थे। दोपहर करीब एक बजे लौटते समय उनकी बाइक सामने से दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में ओमवीर(30) पुत्र हरपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके दोस्त गौरव और दूसरी बाइक पर सवार गांव गुमसानी निवासी भारत सिंह उनकी पत्नी प्रवेश व उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी भर्ती कराया और मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक ओमवीर सिंह अपने पीछे मासूम तीन बच्चों को छोड़ गया। मृतक की पत्नी रीना का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed