फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Swords and other sharp weapons were used by two parties, four people were injured

Sambhal News: दो पक्षों में तलवार व अन्य धारदार हथियार चले, चार लोग घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Swords and other sharp weapons were used by two parties, four people were injured
संभल। हजरतनगर गढ़ी गांव में शनिवार की रात करीब दस बजे दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हुए हैं। दूसरे पक्ष पर तलवार व अन्य धारदार हथियारों से घायल करने का आरोप है। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है। थाना प्रभारी अनुज तोमर का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। एक पक्ष के जाहिद ने बताया कि उनकी पत्नी को एक वर्ष पहले गांव निवासी युवक बहला फुसलाकर ले गया था। अब पत्नी युवक के साथ ही मुरादाबाद में रहती है। दो बेटे हैं जिनकी वह देखभाल करते हैं। शनिवार की दोपहर पत्नी का दूसरा पति बच्चों को लेकर जाने का प्रयास कर रहा था। इसी बात पर कहासुनी हो गई थी। बाद में मामला शांत हो गया था। शनिवार की रात दुकान से घर जाते समय आरोपी पक्ष ने उनको घेर लिया और मारपीट की। इसमें बीचबचाव करने के लिए आए आबिद, राशिद और समीर पर भी हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने तलवार व अन्य धारदार हथियारों से हमला किया है। इसमें वह चारों लोग घायल हुए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि एक पक्ष के ही चोट लगी है। उनका मेडिकल कराया जा रहा है। दूसरे पक्ष के लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed