{"_id":"68ba007c6f614515870f5104","slug":"students-should-be-self-motivated-and-achieve-their-goals-under-the-guidance-of-teachers-prof-yogendra-singh-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-126601-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतः प्रेरित हों विद्यार्थी, शिक्षकों के मार्गदर्शन में प्राप्त करें अपना लक्ष्य : प्रो. योगेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतः प्रेरित हों विद्यार्थी, शिक्षकों के मार्गदर्शन में प्राप्त करें अपना लक्ष्य : प्रो. योगेंद्र सिंह
विज्ञापन
संभल। एमजीएम महाविद्यालय में शिक्षक संघ के द्वारा शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य और शिक्षक संघ के पदाधिकारियों के द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर व पुष्प अर्पित करके कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इसके बाद डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्राचार्य प्रोफेसर योगेंद्र सिंह ने शिक्षकों को कर्तव्य बोध कराया और आधुनिक समय में शिक्षक जगत के लिए नई चुनौतियों से अवगत कराया। साथ ही, विद्यार्थियों को संदेश दिया कि वे अपने ज्ञानी शिक्षकों के सम्मान के लिए स्वतः प्रेरित हों और उनके मार्गदर्शन में अपना लक्ष्य प्राप्त करें। राजनीति शास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. निलेश कुमार ने कहा कि शिक्षण एक कला है और इसमें जो पारंगत है, वह सम्मान के योग्य है। आज शिक्षा के स्तर को उठाना शिक्षक का चुनौती पूर्ण दायित्व है, जिसे हर निष्ठावान शिक्षक पूरे मनोयोग से पूरा कर रहा है।
अंग्रेजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.प्रकाश नारायण ने मानवता के प्रसार से जुड़ी एक कविता का पाठ किया। इस दौरान डॉ. विकास यादव, डॉ. अजय कुमार, राघवेंद्र प्रताप सिंह आदि ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन सीखने में शिक्षकों के महत्व को बताया। संचालन डॉ. संजय दुबे ने किया।
विज्ञापन
अंग्रेजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.प्रकाश नारायण ने मानवता के प्रसार से जुड़ी एक कविता का पाठ किया। इस दौरान डॉ. विकास यादव, डॉ. अजय कुमार, राघवेंद्र प्रताप सिंह आदि ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन सीखने में शिक्षकों के महत्व को बताया। संचालन डॉ. संजय दुबे ने किया।
विज्ञापन