फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Strike of sanitation workers postponed on assurance of Nagar Panchayat officials

Sambhal News: नगर पंचायत अधिकारियों के आश्वासन पर सफाई कर्मियों की हड़ताल स्थगित

Sun, 17 Sep 2023 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 17 Sep 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Strike of sanitation workers postponed on assurance of Nagar Panchayat officials
गुन्नौर। नगर पंचायत गुन्नौर के सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी थी। शनिवार को भी दिन भर कूड़ा पड़ा रहा। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह गुन्नौर पहुंचे। उनके नेतृत्व में सफाई कर्मियों की नगर पंचायत अधिकारियों से वार्ता हुई। वार्ता में अधिकारियों ने उनकी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित कर दी।
विज्ञापन


उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन के साथ में वार्ता की। जिसमें नगर पंचायत प्रशासन ने सफाई कर्मचारियों के ईपीएफ व एसीपी की मांग का समाधान कर दिया, इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों की अन्य मांगों का भी शीघ्र ही समाधान करने का पूर्ण आश्वासन दिया है। इसके साथ ही नगर पंचायत में सफाई कर्मचारियों ने 10 सफाई कर्मचारियों की और नियुक्ति करने की मांग की थी। जिसको लेकर नगर पंचायत प्रशासन ने पांच सफाई कर्मचारी सोमवार को नगर पंचायत गन्नौर में नियुक्त करने की बात कही है। शनिवार को नगर से कूड़ा न उठाने के कारण दिन में ही जगह - जगह कूड़े के ढेर लग रहे। नगर के लोगों में गंदगी के ढेर जमा होने से बीमारियों के फैलने का भय बना हुआ है। इस मौके अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र वाल्मीकि, नगर अध्यक्ष राजेंद्र, जिला उपाध्यक्ष विश्वास, नगर उपाध्यक्ष अमर, अमित, विशाल, प्रदीप, राहुल, गौरव, बाबू, वीरू आदि सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed