फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Streetlights out of order; trouble increases at night.

Sambhal News: स्ट्रीट लाइटें खराब, रात में बढ़ी परेशानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Streetlights out of order; trouble increases at night.
बबराला। गुन्नौर रोड पर मंडी समिति से चंदौसी रोड स्थित गांव बाघऊ की पुलिया तक डिवाइडर पर लाखों रुपये की लागत से लगाई गई 75 स्ट्रीट लाइटों में से 12 उद्घाटन से पहले ही खराब हो गई हैं। कई लाइटें बार-बार ट्रिप कर रही हैं। रात में मुख्य मार्ग के कई हिस्सों में अंधेरा रहने लगा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत की ओर से गुन्नौर रोड स्थित मंडी समिति से चंदौसी रोड पर गांव बाघऊ की पुलिया तक करीब 1600 मीटर लंबे डिवाइडर पर 75 आधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शुरुआत में सभी स्ट्रीट लाइटें सुचारु रूप से जल रही थीं, लेकिन कुछ ही दिनों बाद 12 लाइटें बंद हो गईं, जबकि कई बार-बार ट्रिप करने लगी।
विज्ञापन

इससे रात के समय मार्ग के कई हिस्सों में अंधेरा रहने लगा है और राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद कार्य की गुणवत्ता पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया। लोगों ने तकनीकी जांच कराने, खराब उपकरणों को तत्काल बदलवाने और कार्यदायी संस्था की जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


.................
स्ट्रीट लाइटों का अभी औपचारिक उद्घाटन नहीं हुआ है। कुछ लाइटों में तकनीकी खामियां सामने आई हैं, जिन्हें कार्यदायी संस्था के माध्यम से दुरुस्त कराया जा रहा है। सभी कमियां दूर होने के बाद स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन कर उन्हें नियमित रूप से संचालित किया जाएगा। नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पंचायत की प्राथमिकता है।

अमरेश तिवारी, अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत बबराला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed