{"_id":"65148b62fae87a4d9b0a8716","slug":"state-government-not-serious-about-18-point-demands-including-old-pension-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-3338-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पुरानी पेंशन समेत 18 सूत्री मांगों को लेकर गंभीर नहीं सूबे की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पुरानी पेंशन समेत 18 सूत्री मांगों को लेकर गंभीर नहीं सूबे की सरकार
विज्ञापन
बहजोई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक बीआरसी केंद्र बहजोई पर हुई। इसमें 18 सूत्री मांगों के लिए 9 अक्तूबर को लखनऊ में होने वाले धरना प्रदर्शन को लेकर रणनीति बनाई गई।
बुधवार को अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अंजीव कुमार श्रोत्रिय ने कहा कि हमारी 18 सूत्री मांगों में पुरानी पेंशन प्रमुख प्रमुख है। इसके लिए बीते कई वर्षों से धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। बावजूद इसके सरकार ध्यान ही नहीं दे रही। इसके अलावा कैशलेस चिकित्सा, सामूहिक बीमा 10 लाख रुपये, प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय में पांच अध्यापक व प्रत्येक जूनियर विद्यालय में कम से कम तीन अध्यापक होने चाहिए। शिक्षकों को उपार्जित अवकाश, द्वितीय शनिवार का अवकाश, प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय में पदोन्नति, प्रत्येक विद्यालय में चौकीदार, सफाई कर्मी व लिपिक की तैनाती आदि हैं।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि इन सभी मांगों को लेकर ही प्रदेश भर के शिक्षक 9 अक्टूबर को को लखनऊ सचिवालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस बीच लखनऊ में होने वाले धरने में अधिक से अधिक शिक्षकों के पहुंचने पर जोर दिया गया। बैठक में मुकेश कुमार गोयल, देवेश प्रताप सिंह, सुभाष यादव, ब्रजकिशोर यादव, नितिन कुमार चौधरी, अभिषेक रस्तोगी, ऋषिपाल सिंह, आफताब आलम, बाबू खान, पुष्पेंद्र सिंह, ओमप्रकाश व मोहित गोयल रहे।