फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   spa vidhayak samet 16 pr fir

कांस्टेबल को पीटने में सपा विधायक समेत सोलह पर एफआईआर

Sat, 24 Sep 2016 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sat, 24 Sep 2016 05:06 PM IST
विज्ञापन
spa vidhayak samet 16 pr fir
एमएलए
सपा विधायक राम खिलाड़ी यादव की कोठी पर अपहर्ता को पकड़ने गए कांस्टेबल की पिटाई किए जाने के मामले में विधायक समेत सोलह के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी कर्मचारी पर हमला करने आदि की धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष सोनम वाल्मीकि के पति ने कांस्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बदायूं के जरीफनगर थाने के लोहरपुर गांव निवासी भारत सिंह के पुत्र सतीश यादव को 19 सितंबर की सुबह गुन्नौर के बहलोलपुर गांव के वासुदेव और उसके साथियों ने अगवा कर लिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस में शिकायत किए जानपे के बाद आरोपी सपा विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव की बबराला स्थित कोठी पर बंधक युवक को लेकर पहुंच गया। सूचना पर बबराला चौकी का कांस्टेबल सतेंद्र सिंह यादव साथी महबूब के साथ विधायक की कोठी पर पहुंचे तो बासुदेव और सतीश यादव कोठी के अंदर जाने लगे।
विज्ञापन


कांस्टेबल सतेंद्र सिंह का आरोप है कि अपहर्ता को पकड़ने के लिए जब वह दौड़ा तो सपा विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव ने बिना इजाजत कोठी के अंदर घुसने पर उसकी पिटाई कर आरोपी को छुड़ा लिया। बाद में सीओ और कोतवाली प्रभारी आरोपी और बंधक युवक सतीश को वहां से लेकर आए। बंधक के पिता की तहरीर पर बृहस्पतिवार की शाम पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, करीब बीस घंटे की माथापच्ची के बाद कोतवाली पुलिस ने कांस्टेबल सतेंद्र सिंह यादव की तहरीर पर सपा विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव, उनके प्रतिनिधि दबथरा निवासी केपी सिंह यादव, हिरौनी निवासी बिजेंद्र सिंह, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह, सपा अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा एडवोकेट के अलावा दस अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 332, 353, 342 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने कांस्टेबल सतेंद्र सिंह यादव का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है, जिसमें गुम चोटे लगने की पुष्टि हुई है। एक्स-रे एडवाइज के लिए मुरादाबाद रेफर किया गया है। 


उधर, जिला पंचायत अध्यक्ष सोनम वाल्मीकि के पति उमेश कुमार ने भी घर में घुसकर गालीगलौज करने, जान से मारने की धमकी देने के साथ साथ जातसिूचक शब्दों से अपमानित करने के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जिला पंचायत अध्यक्ष सोनम के पति उमेश का आरोप है कि वह विधायक की कोठी की तीसरी मंजिल पर ही अपनी पत्नी व बच्चों के रहते हैं। 22 सितंबर को कांस्टेबल वहां घुस आया। रोकने पर गालीगलौज कर मारपीट करने लगा। जान से मारने की धमकी दी और जाति सूचक शब्दों से अपमानित करने लगा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
तीन दिनों तक ईख के खेत में बंधक था  सतीश 
19 सितंबर को सुबह ही लोहरपुर (बदायूं) के पच्चीस वर्षीय सतीश यादव को अगवा करके तीन दिनों तक ईख में चारपाई से जंजीरों से बांधकर रखा गया। उसके ही फोन से 30 हजार रुपये मंगाने के लिए परिजनों को फोन किए। लेकिन, पुलिस को सूचना मिल जाने के बाद अपहर्ता ने स्थान बदलना शुरू कर दिया।

पुलिस ने दबाव तो बनाया लेकिन घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
लोहरपुर निवासी अपहृत सतीश यादव का पिता भारत सिंह यादव शुक्रवार को विधायक की बबराला स्थित कोठी पर पहुंचा। लेकिन, वह विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव की मौजूदगी में बेटे को अगवा करने की बात कहने का साहस नहीं जुटा सका। हालांकि उसके बेटे को अगवा नहीं किया गया। हालांकि बाद में भारत सिंह ने स्पष्ट कहा कि उसके बेटे को तीन बाइक पर सवार पांच लोगों ने अगवा किया था। 

उसे ले जाकर एक गन्ने के खेत में चारपाई डालकर उससे जंजीरों से बांधकर रखा गया था। अपहृत सतीश यादव ने बताया कि अपहर्ता उसके ही मोबाइल फोन से परिजनों को फोन करके 30 हजार रुपये मंगाने की बात कर रहे थे। पहले उन्होंने सिरोरा काजी में एक व्यक्ति के घर पर बुलाया गया।

लेकिन इसी बीच किसी दरोगा ने फोन कर सतीश को सकुशल वापस करने को कहा तो आरोपी दबाव में आ गए। ठिकाना बदलने लगे, पुलिस को दबाव बढ़ा तो शुक्रवार को विधायक राम खिलाड़ी सिंह यादव की कोठी पर पहुंचे, वहां पर परिजनों को तीस हजार रुपये लेकर बुलाया लेकिन इससे पहले ही पुलिस पहुंच गई। भारत सिंह का यह भी कहना था कि उसके बेटे ने बासुदेव से कभी कोई रुपये नहीं लिए। यह फिरौती का मामला है। हालांकि आरोपी बासुदेव का कहना हैकि मुझे जानकारी नहीं थी कि मामला अपराध की श्रेणी में आ जाएगा, मुझे तो अपने तीस हजार रुपये वसूलने थे। 

अपहरण मामले की सपा हाईकमान ने मांगी रिपोर्ट
चंदौसी। गुन्नौर में विधायक की कोठी पर अपहृत व अपहृता के आरोपी को पकडने के दौरान पुलिस से मारपीट का मामला सपा हाईकमान तक पहुंच गया है। प्रदेश कार्यालय ने जिलाध्यक्ष से इस मामले की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। गुन्नौर में पहले से ही सपा नेताओं के बीच रस्साकशी चल रही है।


अब तक सपा नेतृत्व इस पर ध्यान नहीं दे रहा था लेकिन पार्टी के प्रदेश नेतृत्व में बदलाव के बाद ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जा रहा है। विधायक की कोठी पर अपहृत व अपहरण के आरोपी के मिलने व उसे पकड़ने पहुंचे पुलिस कर्मी के साथ मारपीट के मामले को सपा हाईकमान ने भी गंभीरता से लिया है। जिलाध्यक्ष फिरोज खां ने बताया कि सपा प्रदेश कार्यालय ने पूरे प्रकरण की रिपोर्ट मांगी है।
 शनिवार को गुन्नौर जाकर इस मामले की पूरी जानकारी ली जाएगी, इसके बाद प्रदेश कार्यालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed