फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   SP MP Dr. Burke's bad words on BJP's Muslim conference, said - sold and scared Muslims are getting involved

भाजपा के मुस्लिम सम्मेलन पर सपा सांसद डॉ.बर्क के बिगड़े बोल, कहा- बिके और डरे हुए मुसलमान हो रहे शामिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
SP MP Dr. Burke's bad words on BJP's Muslim conference, said  - sold and scared Muslims are getting involved
भाजपा द्वारा लखनऊ में आयोजित मुस्लिम सम्मेलन को लेकर सपा सांसद का बयान आया है। उनका कहना है कि जो बिके और डरे हुए मुसलमान हैं, वह सम्मेलन में शामिल हो रहे हैं लेकिन उन्हें होशियार रहना चाहिए कि सच्चा मुसलमान कभी उन्हें वोट नहीं देगा। 2024 के चुनाव नजदीक हैं, इसलिए भाजपा मुसलमानों को भाई बनाना चाहती है, जबकि वह हमेेेशा मुसलमानों के खिलाफ रही है।
विज्ञापन

संभल से सपा सांसद डॉ.शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि बीजेपी को मुसलमानों से न कोई मोहब्बत है और न कोई लगाव है। आज मुस्लिमों को जोड़ने की जरूरत हो रही है, उसकी वजह है कि 2024 का चुनाव नजदीक है। इन्होंने मुसलमानों पर ज्यादती की है, अत्याचार किया है और उनकी इज्जत लूटी है। भाजपा देश में हिंदू मुस्लिम के बीच नफरत फैला रही है। संभल में एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा की गई टिप्पणी पर सांसद कुछ नहीं बोले। जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी संगठन द्वारा हत्याओं पर सांसद बोले कि यह केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। जुल्म किसी पर नहीं होना चाहिए। चाहे वह हिंदू हो या फिर मुसलमान। मैं खुद सभी वर्ग के लोगों का काम करता हूं क्योंकि यह इंसानियत है। मुसलमान हूं तो अपनी बात रखूंगा ही। हम चाहते हैं कि मुल्क आगे बढ़े और नफरत दूर हो। मौजूदा हालात में राहुल गांधी यात्रा कर रहे हैं, यह सही है। बीजेपी भी यदि सही काम करती तो हमें कोई दिक्कत थोड़ी है और न उससे कोई दुश्मनी है। बीजेपी के अमाल गलत हैं, इसलिए बीजेपी के खिलाफ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed