फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   sp-bsp ke cm fix, bjp men koi bn sakta hai cm-pm

सपा और बसपा के सीएम फिक्स, भाजपा में कोई भी बन सकता है सीएम-पीएम : साध्वी निरंजन

Wed, 30 Nov 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Wed, 30 Nov 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
sp-bsp ke cm fix, bjp men koi bn sakta hai cm-pm
भाजपा
टिकट के दावेदारों ने अपने पंडाल लगाकर अपनी ताकत का एहसास कराया। परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान और साध्वी निरंजन ज्योति समेत कई दिग्गज मौजूद रहे।
विज्ञापन



भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा के दौरान सरथल खेड़ा से चंदौसी के फव्वारा चौक व कान्हा विहार तक जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि यूपी में परिवर्तन लाना है। जिस दिन जातिधर्म पर वोट देना छोड़ दोगे, उसी दिन चहुमुखी विकास हो जाएगा। यूपी के लोग भूल गए हैं कि विकास होता कैसा है। सरकारें क्यों बनती हैं, अच्छे हिंदुस्तान व भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने के लिए नरेंद्र मोदी का साथ देने का आह्वान किया। सपा, बसपा पर तीखे प्रहार किए।
विज्ञापन


कांग्रेस पर भी निशाना साधा। करेंसी बदलाव से सबसे अधिक दिक्कत मायावती को हो रही है। एक प्रधानमंत्री जिसके कार्यकाल में घोटाले होते रहे तो चुप रहा, अब कालेधन पर प्रहार हुआ तो बोल उठा। किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया तो भ्रष्टाचार पर भी जमकर कटाक्ष किए। केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि यूपी की पार्टियों में सीएम फिक्स हैं, सपा में मुलायम सिंह यादव परिवार का तो बसपा में मायावती खुद सीएम बनेंगीं। लेकिन भाजपा में कोई भी सीएम-पीएम बन सकता है। यूपी में वर्षों से जमा हुई गंदगी को साफ करने की बात कही। 2022 तक हर गरीब के पास मकान होगा। जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल केंद्रीय नेताओं के साथ यात्रा बस में ही रहे। नरौली में पूर्व राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा कि यूपी में परिवर्तन का संकल्प लेकर सक्रियता बढ़ाएं। मौलागढ़ में मंजू दिलेर में सभा कराई, जिसमें भजनो व रागिनी की व्यवस्था की गई। भगत सिंह मूर्ति पर साध्वी गीता प्रधान ने भी नृत्य नाटिका के साथ भीड़ को रोके रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वागत समारोहों में राजेश शंकर राजू, नक्षत्र पाल सिंह, अरविंद कुमार गुप्ता, शीनू गुप्ता, सिद्घार्थ नाथ सिंह, देवेंद्र सिंह, विमल शर्मा, सुधीर मल्होत्रा, गोपाल शर्मा, हरीश सैनी, कुंवर शोभित राजा, संतोष गुप्ता, पवन राघव, अमित पाठक, डा.विशाल चौहान, मुकेश राघव, राजेश ठाकुर, राजेश सिंघल, मंजू दिलेर चौहान, डा.सत्यपाल सिंह, करन सिंह, गोपाल शर्मा, दिग्विजय सिंह गोल्डी, लता कुमारी, पंकज श्री, सोहनपाल गौतम, बलवंत सिंह, सहंसर पाल सिंह, दुष्यंत कुमार, मुकेश वाल्मीकि, गीता प्रधान, इंद्रपाल सिंह चौहान, राजकुमार यादव, सतीश अरोरा, उमेश सक्सेना, अभिषेक शर्मा, धीरेंद्र यादव, राजकुमार ठाकरे, तरुण नीरज, दीपक मोदी, कपिल त्यागी, विनोद कुमार बिन्नी, अशोक शर्मा, लवली वर्मा, शिप्रा शर्मा, इंदु रानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed