फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   shahid k gaon men shriddhanjali sbha kl

शहीद की समाधिस्थल पर पहुंचे एसडीएम श्रद्धांजलि सभा कल

Wed, 26 Oct 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Wed, 26 Oct 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
shahid k gaon men shriddhanjali sbha kl
शहीद
गांव के लोगों ने समाधि स्थल पर मिट्टी नहीं डलवाए जाने की शिकायत की। उन्होंने बीडीओ को मिट्टी डलवाने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन



बता दें कि 16 अक्तूबर को पनसुखा मिलक निवासी सुधीश कुमार शहीद हो गए थे। उनका गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया था। उनकी अंत्येष्टि स्थल पर सोमवार से समाधि का निर्माण किया जा रहा है। यह निर्माण पूर्व सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क के प्रयासों से चल रहा है। जहां पर समाधि बनाई जा रही है।

वह भूमि बहुत नीची है। ऐसे में लोगों ने ग्राम पंचायत अधिकारी से समाधि स्थल पर मिट्टी डलवाने की मांग की थी। 27 अक्तूबर को शहीद की समाधि स्थल पर ही श्रद्घांजलि सभा होनी है। मंगलवार को सुबह 11 बजे एसडीएम अखिलेश यादव समाधि स्थल का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे तो गांव के लोगों ने ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा समाधि स्थल पर मिट्टी न डलवाने की शिकायत की। बीडीओ राजकुमार को फोन कर समाधि स्थल पर मिट्टी डलवाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


संभल। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी 26 अक्तूबर को संभल जिले के पनसुखा मिलक गांव आएंगे। वह यहां पर शहीद सुधीश कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यह जानकारी रालोद के जिलाध्यक्ष अजयवीर सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि शाम तीन बजे के बाद रालोद महासचिव शहीद के गांव पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहीदों को दीप जलाकर दी श्रद्धांजलि
संभल/सिंहपुरसानी। हिंदू जागरण मंच की ओर से मंगलवार को कार्यकर्ताओं की बैठक सीतापुरी गांव में हुई।

इसमें वक्ताओं ने कहा कि देश के लिए शहीद होने वाले सैनिकों को दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। नरेश सैनी, चौधरी अजयवीर सिंह, दुर्गादास, छत्रपाल सिंह, नन्हूं सिंह, जयपाल, प्रेमसिंह, कल्लू, सोहन, विपिन, राहुल, अंकित सैनी आदि मौजूद रहे। वहीं मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की बैठक जिला सचिव आसिफ अग्रवाल के आवास पर हुई। इसमें शहीद सुधीश कुमार और बीएसएफ के शहीद जवान सुशील को नमन किया गया। भारतल सिरसी और एंचवाड़ा डींगर में ग्रामीणों ने शहीद सुधीश कुमार को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी। चौधरी हरेंद्र सिंह, सोमपाल कश्यप, चौधरी भोलू, चौधरी इकबाल, दिनेश चौधरी, मंदीप चाहल, दीपू,  सुरेश सिंह आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed