{"_id":"62d313e482bad56b99364e47","slug":"sawan-dm-sp-took-stock-of-the-preparations-in-the-pagodas-sambhal-news-mbd4348374196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन : शिवालयों में तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन : शिवालयों में तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा
विज्ञापन
जिले के प्रमुख शिवालयों में तैयारियों का शनिवार को डीएम और एसपी ने जायजा लिया। शिवालयों में सुरक्षा व्यवस्था, कांवड़ चढ़ाने और पूजा-अर्चना के लिए की गईं तैयारियों को भी देखा। संबंधितों को इनमें दुरुस्त कराने के निर्देश भी दिए। गंगाघाटों से जल भरकर आज से कांवड़ियों के जत्थे लौटने लगेंगे।
डीएम मनीष बंसल और एसपी चक्रेश मिश्र ने कावड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर जनपद के प्रमुख मंदिरों का निरीक्षण किया। बहजोई के गांव सादातबाड़ी पहुंचकर प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर डीएम ने पार्किंग व्यवस्था की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। मंदिर के आसपास साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। चंदौसी के बेरनी रतनपुर स्थित प्राचीन मंदिर का भी स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम-एसपी ने यहां कांवड यात्रियों के आवागमन को लेकर मार्गों का चिह्निकरण और बैरीकेडिंग और छोटे-छोटे मार्गों को बैरियर लगाकर बंद करने तथा पार्किंग व्यवस्था, सामुदायिक शौचालय को सही कराने के निर्देश दिए।
सूर्यकुंड मंदिर का स्थलीय निरीक्षण करके डीएम ने तालाब के सुंदरीकरण और साफ-सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कांवड़ यात्रा से संबंधित कोई भी समस्या है, तो उसे समय रहते हुए निस्तारण कर लें। बाद में डीएम-एसपी कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बेरनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे। यहां मंदिर परिसर, मेला स्थल व पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद मंदिर पुजारी सतीश चंद्र शर्मा व ग्राम प्रधान पति रामवीर सिंह यादव को मंदिर व मेला स्थल की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम चंदौसी राजपाल सिंह, एसडीएम संभल विनय कुमार मिश्र, सीओ जितेंद्र कुमार के अलावा संबंधित ग्राम प्रधान और संबंधित एडीओ पंचायत आदि मौजूद रहे।