फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal violence: Police will send notice to MP ZiaurRahman Barq, action after arrest Jama Masjid Sadar

Sambhal violence: सांसद जियाउर्रहमान बर्क को नोटिस भेजेगी पुलिस, जामा मस्जिद सदर की गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई

Mon, 24 Mar 2025 08:49 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 24 Mar 2025 08:49 PM IST
सार

24 नवंबर के बवाल में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में सपा सांसद जियाउर्रहमान को नोटिस जारी किया जाएगा। हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक के बाद अब पुलिस उनसे विवेचना में सहयोग लेगी। इस मामले में पहले ही जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट की गिरफ्तारी हो चुकी है।

विज्ञापन
Sambhal violence: Police will send notice to MP ZiaurRahman Barq, action after arrest Jama Masjid Sadar
सांसद जियाउर्रहमान बर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

24 नवंबर को हुए बवाल में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में नामजद किए गए सपा सांसद जियाउर्रहमान को बीएनएसएस 35 के अंतर्गत नोटिस जारी किया जाएगा। सांसद से विवेचना में सहयोग लिया जाएगा। सांसद गिरफ्तारी पर रोक के लिए हाईकाेर्ट चले गए थे। अब पुलिस नोटिस जारी कर अगली कार्रवाई आगे बढ़ाएगी।

विज्ञापन


एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि बवाल के बाद मुकदमा अपराध संख्या 335/24 में एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसमें सांसद और विधायक के बेटे सुहेल इकबाल नामजद किए गए थे अन्य अज्ञात शामिल थे। सांसद पर भड़काऊ भाषण देने और विधायक के बेटे पर भड़काने का आरोप है। सांसद गिरफ्तारी पर रोक लगवाने के लिए हाईकोर्ट चले गए थे।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेशानुसार ही कार्रवाई आगे बढ़ रही है। बीएनएसएस 35 का नोटिस जारी कर विवेचक द्वारा सहयोग मांगा जाएगा। एसपी ने बताया कि सांसद जिस मुकदमे नामजद किए गए हैं। उसमें पहली गिरफ्तारी जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट की हो चुकी है। उनके खिलाफ बवाल की साजिश रचने समेत कई गंभीर आरोप हैं। उसमें साक्ष्य मिलने के बाद ही गिरफ्तारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बवाल के चार महीने बाद हुई जामा मस्जिद कमेटी सदर की गिरफ्तारी
जामा मस्जिद सर्वे के दौरान बवाल 24 नवंबर को हुआ था। सर्वे के दौरान जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट भी टीम के साथ मौजूद थे। बवाल के दिन उन पर साजिश रचने के साक्ष्य पुलिस को मिले। इसके अलावा सदर ने 25 नवंबर 2024 को प्रेसवार्ता कर पुलिस पर गोली चलाने का आरोप लगाया था।

कहा था कि बवाल में पुलिस ने गोली चलाई और उसमें पांच लोगों की जान चली गई। इस आरोप के चलते बीएनएस 230 और 231 के तहत कार्रवाई की गई। दर्ज मुकदमे में पहली गिरफ्तारी चार महीने बाद सदर की हुई है।

संभल में पुलिस का फ्लैग मार्च: जामा मस्जिद के सदर की गिरफ्तारी से वकीलों में रोष, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में एक गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए टीम प्रयास कर रही है। सांसद को विवेचक द्वारा बीएनएसएस 35 के तहत नोटिस जारी किया जाना है। विवेचक द्वारा विवेचना में सहयोग मांगा जाना है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।- कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed