फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal Police flag march: Lawyers angry over arrest Jama Masjid chief, raise slogans against administration

संभल में पुलिस का फ्लैग मार्च: जामा मस्जिद के सदर की गिरफ्तारी से वकीलों में रोष, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

Mon, 24 Mar 2025 12:43 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 24 Mar 2025 12:43 PM IST
सार

संभल में अधिवक्ताओं ने जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट की गिरफ्तारी के खिलाफ हड़ताल कर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। इसके साथ ही उनकी रिहाई की मांग उठाई। 24 नवंबर के बवाल की साजिश रचने के आरोप में रविवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
Sambhal Police flag march: Lawyers angry over arrest Jama Masjid chief, raise slogans against administration
संभल में जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली की गिरफ्तारी का विरोध करते वकील - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल जामा मस्जिद कमेटी सदर जफर अली एडवोकेट की गिरफ्तारी को लेकर शहर के अधिवक्ताओं में रोष है। सोमवार को अधिवक्ताओं ने हड़ताल कर पुलिस के खिलाफ मार्च निकाला है। साथ ही पुलिस पर गलत तरीके से कार्रवाई किए जाने का आरोप भी लगाया है।  कचहरी से शंकर चौराहे तक अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए पहुंचे।

विज्ञापन


जामा मस्जिद कमेटी सदर की रिहाई के लिए मांग उठाई। इस दौरान एहतियाती तौर पर पुलिस भी तैनात रही। मालूम हो जामा मस्जिद कमेटी सदर को 24 नवंबर के बवाल में साजिश रचने समेत कई आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया था। न्यायालय से जेल भेज दिया गया है। इसको लेकर ही अधिवक्ताओं ने रोष जताया है।
विज्ञापन


जफर अली गिरफ्तारी: पुलिस पर बयानबाजी सदर को पड़ी भारी, इसी केस में संभल सांसद और विधायक का बेटा भी आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन

कई थानों की फोर्स संभल में
शाही जामा मस्जिद के सदर की गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम किए गए हैं। कई थानों की फोर्स को पहले ही संभल कोतवाली बुला लिया गया था। इसके अलावा पीएसी और आरआरएफ की कंपनी बुलाई गईं। कई कंपनी को मार्च के लिए शहर में लगाया गया है।

कोतवाली में भारी फोर्स तैनात किए जाने के साथ ही शहर के प्रमुख स्थानों पर फोर्स तैनात किया। पुलिस-प्रशासन के अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाएं हुए हैं। दूसरी ओर रविवार की शाम एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई और एडीएम प्रदीप वर्मा ने फोर्स के साथ मार्च किया। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed