फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: Now hearing on the claim of Jama Masjid being Harihar temple on 28th August

Sambhal: जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे की अब 28 अगस्त को सुनवाई, दोनों पक्षों ने रखे दलील

Thu, 21 Aug 2025 05:21 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंदाैसी
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदाैसी Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 21 Aug 2025 05:21 PM IST
सार

संभल की जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे मामले में दोनों पक्षों के लोग कोर्ट पहुंचे। बृहस्पतिवार को सुनवाई के बाद कोर्ट ने इसके लिए अगली तारीख नियत कर दी है।  

 

विज्ञापन
Sambhal: Now hearing on the claim of Jama Masjid being Harihar temple on 28th August
चंदाैसी में कोर्ट परिसर - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल की शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे को लेकर दायर किए गए वाद की सिविल जज सीनियर डिवीजन आदित्य सिंह के न्यायालय में सुनवाई हुई। दोनों पक्ष के लोग न्यायालय पहुंचे। इसमें जामा मस्जिद पक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट का एक ऑर्डर दाखिल किया गया।

विज्ञापन


दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 28 अगस्त नियत की है। संभल में 19 नवंबर 2024 को शाही जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे को लेकर केला देवी मंदिर के महंत ऋषिराज गिरी, अधिवक्ता हरिशंकर जैन समेत आठ लोगों ने सिविल जज सीनियर डिवीजन जनपद संभल स्थित चंदौसी आदित्य सिंह के न्यायालय में वाद दायर किया था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को न्यायालय में मुकदमे पर सुनवाई हुई। मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अधिवक्ता शकील अहमद वारसी ने सुप्रीम कोर्ट का एक ऑर्डर दाखिल किया। जिसमें बताया कि इंडिया मे जितने भी मस्जिद, मंदिर, गिरजाघर और गुरुद्वारा हैं, के दावे नहीं होंगे। जो दावे हो चुके हैं उनमें कोई प्रभावी नहीं होगा। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सुनवाई के लिए अगली तारीख 28 अगस्त नियत कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पक्षकार बनने के प्रार्थना पत्र पर भी 28 को होगी सुनवाई
संभल की शादी जामा मस्जिद के हरिहर मंदिर होने के दावे के मामले दायर किए गए मुकदमे में पक्षकार बनने के लिए गाजियाबाद के सिमरन गुप्ता ने सिविल जज सीनियर डिवीजन जनपद संभल स्थित चंदौसी आदित्य सिंह के न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें उनका कहना है कि हम सनातनी हैं हमें भी उक्त मुकदमे में पक्षकार बनाया जाए। न्यायालय ने वादी व प्रतिवादी पक्ष से आपत्ति मांगी है। इस मामले में भी 28 अगस्त को सुनवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed