फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Elderly woman critically injured after falling from roof while trying to escape monkey attack.

Sambhal News: बंदरों के हमले से बचने में छत से गिरी बुजुर्ग महिला, गंभीर

Mon, 31 Aug 2026 11:51 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 31 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman critically injured after falling from roof while trying to escape monkey attack.
चंदौसी। नगर से सटे गांव गुमथल में सोमवार शाम छत पर बैठी बुजुर्ग महिला पर बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों से बचने के प्रयास में महिला मकान की छत से नीचे सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए सीएचसी लेकर आए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


गांव गुमथल निवासी बुजुर्ग महिला हजानो देवी सोमवार शाम अपने मकान की छत पर बैठी थीं। इसी दौरान बंदरों का झुंड आपस में लड़ते हुए उनकी छत पर पहुंच गया। बंदरों ने वहां बैठी महिला पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से घबराकर महिला बंदरों से बचने का प्रयास करने लगीं। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे सड़क पर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

इसके तुरंत बाद परिजन महिला को उपचार दिलाने के लिए सीएचसी लेकर आए। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सक बिपिन सागर ने बताया कि महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया। उनकी हालत को देखते हुए आगे के उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed