{"_id":"6415b85776314b4d00054f83","slug":"sambhal-building-collapse-update-sparky-and-ruby-a-pair-of-sniffer-dogs-saved-the-lives-of-two-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal Building Collapse: जहां रेस्क्यू टीम हारी, वहां कुत्तों ने बाजी मारी, स्पार्की-रूबी ने बचाईं दो जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal Building Collapse: जहां रेस्क्यू टीम हारी, वहां कुत्तों ने बाजी मारी, स्पार्की-रूबी ने बचाईं दो जिंदगी
Sat, 18 Mar 2023 06:41 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Sat, 18 Mar 2023 06:41 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के चंदौसी के इस्लाम नगर रोड स्थित एआर कोल्ड स्टोरेज के एक हिस्से की छत भरभरा कर गिर गई। इस हादसे में जहां रेस्क्यू टीम हार गई तो वहीं, खोजी कुत्तों की जोड़ी स्पार्की और रूबी ने दो लोगों की जिंदगी बचा ली।
विज्ञापन
खोजी कुत्तों की जोड़ी स्पार्की और रूबी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
स्पार्की और रूबी (खोजी कुत्तों की जोड़ी) ने कोल्ड स्टोरेज हादसे में दो लोगों की जिंदगी बचाने का काम किया। बृहस्पतिवार की शाम को साढ़े पांच बजे करीब यह जोड़ी एनडीआरएफ की टीम के साथ ही घटनास्थल पर पहुंच गई थी। शुरूआत में इस जोड़ी को काफी मुश्किल हुई लेकिन जहां मानव दुर्गंध मिली तो टीम को इशारा दिया।
विज्ञापन
टीम ने तलाशी अभियान चलाया तो एक मजदूर को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया। दूसरे मजदूर को भी स्पार्की और रूबी ने ही तलाश कराया। एनडीएआरएफ की टीम का नेतृत्व कर रहे सहायक कमांडेंट विकास सैनी ने बताया कि जोड़ी ने इस हादसे में बड़ी भूमिका निभाई।
विज्ञापन
जहां दोनों खोजी कुत्तों की जोड़ी ने इशारा किया वहां दोनों मजदूर जिंदा निकले। शव तलाशने में भी जोड़ी ने मदद की है। बताया कि एनडीआरएफ की टीम ने करीब 24 घंटे में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। यह टीम गाजियाबाद के लिए लौट गई है।
विज्ञापन