फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Sambhal: 10 people died due to dengue and fever, situation worsened in many villages

Sambhal: डेंगू और बुखार से 10 लोगों की मौत, कई गांवों में हालात बिगड़े, जान जाने का सिलसिला नहीं थमने से दहशत

Sun, 22 Oct 2023 10:26 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 22 Oct 2023 10:26 AM IST
सार

संभल जिले में बुखार और डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच लोगों की जान जाने का सिलसिला लगातार जारी है। उधर स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि गांवों में शिविर लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Sambhal: 10 people died due to dengue and fever, situation worsened in many villages
संभल के जिला अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिए लगी लाइन - फोटो : संवाद

विस्तार

जिले में डेंगू और बुखार की चपेट में आकर 10 लोगों की मौत हो गई। जान गंवाने वालों में से पांच लोग डेंगू पीड़ित थे, जबकि पांच लोगों ने बुखार की चपेट में आकर दम तोड़ दिया। डेंगू और बुखार से मौत का सिलसिला नहीं थमने से लोगों में दहशत है। चंदौसी के मोहल्ला हाथीखाना निवासी रुचि वार्ष्णेय (35) को तीन दिन पहले बुखार आया था।

विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह रुचि की सांसें थम गईं। परिजनों ने बताया कि जांच में रुचि के डेंगू पीड़ित होने की पुष्टि हुई थी। चंदौसी में ही मयूर विहार कॉलोनी निवासी आशीष (25) को चार दिन पहले बुखार आया था। शुक्रवार को जांच में डेंगू की पुष्टि हुई और शनिवार की शाम आशीष की मौत हो गई।
विज्ञापन


चंदौसी के नजदीकी गांव जनेटा निवासी शमीम जहां (30) को एक हफ्ते से बुखार आ रहा था। परिवार के लोगों ने बताया कि जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। उपचार के लिए मुरादाबाद ले जाया गया था, जहां शमीम जहां की मौत हो गई। इसी गांव की रहने वाली पूनम (26) की जांच में भी डेंगू की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके अलावा असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव सैदपुर जयराम निवासी इक्लेश सिंह के 13 वर्षीय बेटे बृजेश कुमार की भी डेंगू से मौत हो गई।  जिले के गांव हरिपुर मिलक में सूरजमुखी (58), मुन्नू सिंह (45) और वीरवती देवी (65) बुखार से मौत हो गई।


इसके अलावा गांव फत्तेहपुर सराय निवासी बिजेंद्र को दो दिन पहले बुखार आया था। शनिवार की सुबह घर पर ही उनकी मौत हो गई। संभल के निजी अस्पताल में नूरजहां (55) ने भी बुखार के चलते दम तोड़ दिया। उन्हें तीन दिन से बुखार आ रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed