फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Ramlila begins in Pawansa, Narad Moh staged

Sambhal News: पवांसा में रामलीला शुरू, नारद मोह का मंचन हुआ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Ramlila begins in Pawansa, Narad Moh staged
गांव पवांसा में स्थित जय संतोषी माता मंदिर के परिसर में श्रीराम लीला का फीता काटकर शुभारंभ करते
सरायतरीन। गांव पवांसा में स्थित जय संतोषी माता मंदिर परिसर में सोमवार को रामलीला मंचन शुरू हो गया। विधिविधान से पूजा अर्चना के बाद मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजेश सिंघल ने शुभारंभ किया।
विज्ञापन

पहले दिन नारद मुनि की तपस्या, अहंकार, रावण जन्म, पृथ्वी पर अत्याचार और भगवान रामजन्म की लीला का मंचन किया। दिखाया गया कि नारद मुनि को अपनी तपस्या पर अहंकार हो जाता है और वे सोचते हैं कि वे कामदेव को भी हरा सकते हैं। इंद्र नारद मुनि की तपस्या भंग करने के लिए कामदेव और अप्सराओं को भेजते हैं, लेकिन वे असफल रहते हैं जिससे नारद का अहंकार और बढ़ता है। अहंकार वंश नारद मुनि भगवान विष्णु के पास जाते हैं। जहां उन्हें अपनी गलती का एहसास होता है। भगवान विष्णु उन्हें सबक सिखाने के लिए एक राजपुत्री का रूप धारण करते हैं, जिस पर नारद मुनि मोहित हो जाते हैं और बंदर का रूप धारण कर लेते हैं। इस तरह नारद मोह का मंचन किया जाता है। इस दौरान सौरभ गुप्ता, अनिल राघव, नीरज शर्मा, डॉ मनोज कुमार शर्मा, अभिमन्यु राघव, सुमित राघव, अशोक शर्मा, विपिन राघव, नरेंद्र राघव आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed