फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   public angry at private school in chandosi

स्कूलों पर मनमानी का आरोप, भैंस के आगे बजाई बीन

Fri, 21 Apr 2017 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Fri, 21 Apr 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
public angry at private school in chandosi
चंदौसी में निजी स्कूलों के खिलाफ भैंस के आगे बीन बजाकर प्रदर्शन करते व्यापारी। - फोटो : amar ujala
निजी स्कूलों के खिलाफ लोगों का गुस्सा थमता नजर नहीं आ रहा है। लोगों का कहना है कि, जिला प्रशासन की जांच पड़ताल के बाद भी स्कूल न फीस कम कर रहे हैं और न ही कोर्स बदल रहे हैं। बातचीत के बाद भी किसी अन्य शुल्क में कोई बदलाव नहीं किया। इससे नाराज अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने अन्य व्यापारिक संगठनों के साथ भैंस के आगे बीन बजाकर अपने गुस्से का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय, हलवाई व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष मंतेष वार्ष्णेय, अखिल भारतीय व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश मंत्री गिरीश रतन आदि व्यापारी नेताओं ने फव्वारा चौक पहुंच कर निजी स्कूलों की मनमानी का आरोप लगाया और प्रदर्शन कर नारेबाजी की। जिला प्रशासन सिर्फ चंद स्कूलों की जांच करने की खानापूर्ति तक सीमित हैं। 
विज्ञापन



कई स्कूल बिना किसी मान्यता के संचालित हो रहे हैं, इसके बावजूद जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग खामोश है। अनुज वार्ष्णेय ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद की मान्यता पर सीबीएसई के स्कूल संचालित किए जा रहे हैं। निजी स्कूल संचालकों ने शुल्क के नाम तो बदल लिए लेकिन फीस एक रुपये भी कम नहीं की। इसमें बलवीर सिंह यादव, राजू चड्ढ़ा, शाह आलम मंसूरी, मुदित गर्ग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed