फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   protest of farmers in sambhal

प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक द्वारा किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगी भाकियू असली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
protest of farmers in sambhal
चंदौसी। भारतीय किसान यूनियन असली की मंडी समिति में हुई तहसील स्तरीय मासिक बैठक में प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक पर तीन लाख रुपये तक के किसान क्रेडिट कार्ड पर तरह तरह के चार्ज वसूलने का आरोप लगाया। उन्होंने बैठक में जिले में बैंक प्रबंधन के खिलाफ जिले में सात सितंबर से अभियान चलाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

मासिक बैठक में जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव ने कहा कि रिजर्व बैंक के निर्देशों के अनुसार तीन लाख रुपये तक के केसीसी लोन की स्वीकृति पर कोई चार्ज नहीं हैं। जबकि प्रदेश की प्रथमा ग्रामीण बैंक, प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक तीन लाख रुपये तक लोन पर तरह-तरह के चार्ज लगाकर किसानों का शोषण कर रही है। बैंक किसानों के ऋण खातों पर अधिक ब्याज की वसूली करने के साथ ही एक मुश्त समाधान योजना में भी मनमाना रवैया अपना रही है। जिसके विरोध में भाकियू असली काफी समय से शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रही है।
विज्ञापन

आंदोलन के अगले चरण की घोषणा के तहत सात सितंबर को पवांसा, आठ को गुमथल, नौ को शाहपुर चमारान, दस को नरौली, तथा 11 सितंबर को लाइम सराय संभल में प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक पर प्रबंधतंत्र के विरुद्ध प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में जुगेंद्र सिंह यादव को युवा शाखा का चंदौसी तहसील अध्यक्ष, मनोज यादव को बहजोई विकास खंड की युवा शाखा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस अवसर पर आशिक रजा, संजीव गांधी, चौधरी अर्जुन सिंह, चौधरी धर्मवीर सिंह, चौधरी ब्रजपाल सिंह, चौधरी दलवीर सिंह, अनीस, ओमप्रकाश राणा, मनोहर सिंह, रामवीर सिंह, ख्याली राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed