फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   House collapsed due to rain, goods including tractor-bike buried under debris

Sambhal News: बारिश में भरभराकर गिरा मकान, ट्रैक्टर-बाइक समेत सामान मलबे में दबा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
House collapsed due to rain, goods including tractor-bike buried under debris
बबराला। बबराला थाना क्षेत्र के पाठकपुर गांव में शनिवार सुबह लगातार बारिश के कारण एक मकान ढह गया। हादसे के समय मकान में मौजूद चार लोगों ने बाहर भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

गांव निवासी सत्यपाल ने बताया कि सुबह करीब छह बजे अचानक मकान की दीवारें और छत गिर गईं। परिवार के चारों सदस्य किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मलबे में एक नया ट्रैक्टर, बाइक, बच्चों की साइकिल, गेहूं से भरी कुठिया और अन्य घरेलू सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

सत्यपाल के अनुसार, इस हादसे में सात से आठ लाख रुपये की आर्थिक क्षति का अनुमान है। स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का प्रयास किया। उन्होंने पीड़ित परिवार के लिए सरकारी आर्थिक मदद की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुन्नौर एसडीएम अवधेश कुमार वर्मा ने मकान गिरने की जानकारी मिलने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए एक टीम को मौके पर भेजा जाएगा। जांच के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मकान ढहने के बाद सत्यपाल के परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। लगातार बारिश के कारण उनकी परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed