फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   preparation of moharram in sambhal

जिले में 318 स्थानों पर निकाले जाएंगे ताजिये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
preparation of moharram in sambhal
संभल में ड्रोन कैमरों की निगरानी का रिहर्सल करते पुलिस और प्रशासन के अधिकारी। - फोटो : SAMBHAL
संभल। जिले के 318 स्थानों पर मोहर्रम के ताजिए निकाले जाएंगे। पुलिस और प्रशासन ने सभी स्थानों पर संवेदनशीलता के हिसाब से इंतजाम किए हैं। एहतियाती सुरक्षा प्लान बनाया गया है। जिले में 200 से अधिक स्थानों पर पुलिस की पिकेट लगाई गई है। पुलिस बल के साथ कई अधिकारी भ्रमण पर हैं।
विज्ञापन

संभल जिले को सुरक्षा के लिहाज से 03 जोन 11 सेक्टर में बांटा गया है। संभल सर्किल को 11 सब सेक्टरों में विभक्त किया गया है। सभी सेक्टरों में संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद संभल में डेरा डाले हुए हैं। पुलिस अधीक्षक ने संभल नगर में मोहर्रम के जुलूस के मार्ग का पैदल भ्रमण किया उनके साथ भारी पुलिस बल था।
विज्ञापन

मोहर्रम को लेकर संभल पहले से संवेदनशील है। मोहर्रम के जुलूस 10 सितंबर को निकाले जाने हैं। इन जुलूसों को लेकर प्रशासन सतर्क है। एसडीएम और सीओ ने मोहर्रम को लेकर कई गांवों में जनता से सीधा संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही लोगों से कहा कि कोई ऐसा काम न करें जिससे कानून व्यवस्था के लिए खतरा हो। पुलिस पल पल निगरानी बनाए हुए है। संभल में सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों से भी जुलूस पर निगरानी रखी जाएगी। इसका रिहर्सल सोमवार को शाम पुलिस अधीक्षक ने खुद कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed