संभल बवाल में शामिल 74 आरोपी कौन थे, यह सवाल पुलिस के साथ आम लोगों के दिमाग में लगातार उठ रहा है। पुलिस के प्रयास भी अभी तक किए गए नाकाफी साबित हुए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर लगाए और सूचना देने वाले को इनाम दिए जाने की घोषणा की। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म खंगाल दिए, लेकिन एक भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका।
2 of 8
संभल हिंसा।
- फोटो : अमर उजाला
अब सवाल उठता है कि क्या यह किसी दूसरे जिले या प्रदेश से बवाल करने आए थे। अभी तक इस सवाल का स्पष्ट जवाब पुलिस के पास भी नहीं है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना एसआईटी लगातार काम कर रही है। जल्द सफलता भी मिलेगी।24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में पांच लोगों की जान गई थी और 29 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
UP: मुरादाबाद में मिले तीन बांग्लादेशी घुसपैठिए, बढ़ी पुलिस निगरानी, आतंकी हमले के बाद मंडल में सतर्कता
3 of 8
संभल हिंसा
- फोटो : संवाद
जामा मस्जिद के बाद नखासा तिराहा और हिंदूपुरा खेड़ा में पुलिस पर हमला किया गया था। जगह-जगह आगजनी और तोड़फोड़ हुई थी। इस बवाल के दौरान जामा मस्जिद के नजदीक 74 चेहरे ऐसे सामने आए थे, जो बवाल करते हुए सीसीटीवी कैमरे व वीडियो में कैद हो गए थे। इन उपद्रवियों की जब पहचान नहीं हो सकी तो पुलिस ने 14 फरवरी को सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर चस्पा कर दिए थे।
4 of 8
संभल हिंसा
- फोटो : संवाद
साथ ही पोस्टर में घोषणा की थी कि उपद्रवियों की पहचान बताने पर इनाम दिया जाएगा। साथ ही पहचान भी गोपनीय रखी जाएगी। 14 फरवरी के बाद पुलिस ने लगातार उपद्रवियों की गिरफ्तारी की है, लेकिन पोस्टर में दिखने वाले 74 चेहरों में से किसी भी उपद्रवी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। कोतवाली प्रभारी अमरीश कुमार का कहना है कि पोस्टर में दिखने वाले 74 आरोपियों में से किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
5 of 8
संभल हिंसा
- फोटो : संवाद
दाढ़ी वाला शख्स कौन था, चेहरा साफ दिखा लेकिन पहचान नहीं हो सकी
जामा मस्जिद के नजदीक भीड़ को उकसाने और आगे बढ़ने का इशारा करने वाला दाढ़ी वाला शख्स कौन था। इसकी पहचान नहीं हो सकी है। इस दाढ़ी वाले शख्स ने भीड़ में धार्मिक नारे भी लगाए और बवाल भी कराया। इसका वीडियो भी पुलिस के पास है।