फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Moradabad: भाजपा पार्षद के भतीजे की हत्या से गुस्साए लोग, पुलिसकर्मियों से भिड़ंत.. लगाया जाम, देखें तस्वीरें

Tue, 22 Apr 2025 08:23 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 22 Apr 2025 08:23 PM IST
सार

भाजपा पार्षद के भतीजे निखिल की हत्या के विरोध में परिजनों ने कांठ रोड पर शव रखकर जाम लगाया। पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा करते हुए नारेबाजी भी की। अधिकारियों के समझाने के दो घंटे बाद जाम खोला गया।

विज्ञापन
Moradabad: People angry with the murder of BJP councilor's nephew, clashed with policemen... blocked the road
पार्षद के भतीजे की हत्या के बाद जाम लगाते लोग - फोटो : अमर उजाला

सिविल लाइंस के काजीपुरा निवासी भाजपा के नामित पार्षद कृपाल सिंह के भतीजे निखिल पाल उर्फ निक्की (19) की हत्या से गुस्साए लोगों ने मंगलवार को कांठ रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। वारदात के चौबीस घंटे बाद भी आरोपी नहीं पकड़े गए, इसको लेकर लोगों ने छजलैट थाने की पुलिस पर आरोपियों से हमराज होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

Moradabad: People angry with the murder of BJP councilor's nephew, clashed with policemen... blocked the road
पार्षद के भतीजे की हत्या के बाद जाम लगाते लोग - फोटो : अमर उजाला

पुलिस कर्मियों ने शव हटाने की कोशिश की तो महिलाएं भिड़ गईं। दो घंटे बाद एसपी सिटी और एसपी देहात ने लोगों को समझाया और शव हटवाकर यातायात को चालू कराया। सिविल लाइंस के काजीपुरा निवासी भाजपा के नामित पार्षद कृपाल सिंह का भतीजा निखिल 12वीं का छात्र था।

Moradabad: People angry with the murder of BJP councilor's nephew, clashed with policemen... blocked the road
पार्षद के भतीजे की हत्या के बाद जाम लगाते लोग - फोटो : अमर उजाला

निखिल से छजलैट के कुचावली गांव निवासी उसके दोस्त यश चौधरी ने पांच हजार रुपये उधार लिए थे। यश ने दो हजार रुपये ऑनलाइन वापस कर दिए थे, लेकिन तीन हजार रुपये वापस करने के लिए निखिल को अपने घर बुलाया था। सोमवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे ठाकुरद्वारा के फरीदनगर निवासी अपने फुफेरे भाई ज्ञानेंद्र के साथ वह रुपये लेने कुचावली पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Moradabad: People angry with the murder of BJP councilor's nephew, clashed with policemen... blocked the road
पार्षद के भतीजे की हत्या के बाद जाम लगाते लोग - फोटो : अमर उजाला

आरोप है कि यश, उसके परिजनों और अन्य ग्रामीणों ने दोनों को बंधक बना लिया। निखिल की पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी, जबकि ज्ञानेंद्र को घायल कर दिया था। इस मामले में भाजपा के नामित पार्षद कृपाल सिंह ने आरोपी यश कुमार, उसके पिता अजीत सिंह, मां ऋतु, अमित, अनिल, हरज्ञान, प्रमोद, चंचल और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Moradabad: People angry with the murder of BJP councilor's nephew, clashed with policemen... blocked the road
पार्षद के भतीजे की हत्या के बाद जाम लगाते लोग - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर कांठ रोड पर काजीपुरा गांव के सामने कांठ रोड पर पहुंच गए। उन्होंने जाम लगाकर जमकर हंगामा किया। पुलिस के खिलाफ भी नारेबाजी की। हंगामे और जाम की सूचना मिलने पर एसपी देहात कुमार रण विजय सिंह और एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझाकर शांत कराया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed