फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Plot allotment process started in industrial corridor

Sambhal News: औद्योगिक गलियारे में प्लॉट आवंटन प्रक्रिया शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Plot allotment process started in industrial corridor
संभल। गंगा एक्सप्रेसवे किनारे खिरनी जंक्शन के निकट विकसित होने वाले औद्योगिक गलियारे में यूपीडा (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) ने प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया को शुरू कर दी है। जिले के तीन से चार बड़े उद्यमियों ने प्लॉट बुक भी करा दिए हैं। पहली किस्त भी जमा कर दी गई है। इस आवंटन प्रक्रिया का असर जिले के छोटे व मध्यम उद्यमियों पर पड़ा है क्योंकि जो बड़े उद्यमी हैं वह तो प्लॉट बुक करा सकते हैं लेकिन जो छोटे या मध्यम उद्यमी हैं वह मायूस हैं।
विज्ञापन

दरअसल यूपीडा ने 12500 स्क्वायर मीटर प्लॉट का साइज तय किया है। इसमें 4640 रुपये प्रति स्क्वायर मीटर तय है। इस प्लॉट को पाने के लिए 5.80 करोड़ रुपये चुकाने होंगे। इसके अलावा अन्य खर्च को लगाकर छह करोड़ रुपये में 99 वर्ष की लीज पर प्लॉट आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू की है। इससे छोटा प्लॉट अभी तक आवंटित करने की कोई योजना नहीं है। छह करोड़ रुपये पांच वर्ष के दौरान 10 किस्तों में अदा करने हैं। बुकिंग के लिए पहली किस्त जमा कराई जा रही है।
विज्ञापन


आईआईए की ओर से इसका विरोध शुरू कर दिया गया है। आईआईए का तर्क है कि जिले में छोटे व मध्यम उद्यमियों की संख्या ज्यादा है और उनको ही अभी आवंटन की प्रक्रिया से वंचित रखा गया है। आईआईए के मंडलीय सचिव कमल कौशल वार्ष्णेय ने बताया कि डीएम के माध्यम से शासन में मांग की है कि छोटे प्लॉट आवंटित किए जाने चाहिए। इसमें भी जिले के उद्यमियों को प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


00000000000000



240 हेक्टेयर भूमि में विकसित होना है औद्योगिक गलियारा
गंगा एक्सप्रेस-वे किनारे गांव खिरनी मोहिउद्दीनपुर, बसला, सारंगपुर और अमावती कुतुबपुर में करीब 240 हेक्टेयर भूमि पर औद्योगिक गलियारा विकसित होना है। इसी वर्ष किसानों से प्रशासन ने फसल की बुआई नहीं करने की अपील की थी। क्योंकि प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है तो विकसित किए जाने की प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।



000000000000

हड्डी-सींग के हस्तशिल्प आइटम और मेंथा कारोबार है संभल की पहचान
संभल में तैयार होने वाले हड्डी व सींग के हस्तशिल्प आइटम तो दुनियाभर में अपनी चमक बिखेर रहे हैं। इसके अलावा मेंथा निर्यात भी दुनिया के कई देशों में किया जाता है। हालांकि यह कारोबार बड़ा जरूर है लेकिन इकाइयां ज्यादातर छोटी लगी हैं। औद्योगिक गलियारे में छोटे प्लॉट का आवंटन नहीं किया गया तो इन इकाइयों के सामने संकट मंडराएगा। शहरी क्षेत्र से धीरे-धीरे इन इकाइयों को शहर से बाहर जाना है। यदि औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित किया जाए तो इन इकाइयों के कारोबार को पंख लग जाएंगे।

0000000000

मेंथा कारोबार को जाना है शहर से बाहर, औद्योगिक गलियारे में नहीं मिली जगह तो संकट मंडराएगा
प्रशासन मेंथा कारोबारियों के साथ संवाद कर इकाइयों को शहर से बाहर ले जाने का आग्रह कर चुका है। संभल और चंदौसी शहर में इकाइयां शहरी क्षेत्र में संचालित होती हैं। ऐसे में हादसों का खतरा मंडराता रहता है। इसके चलते ही प्रशासन की ओर से आग्रह किया गया है कि इकाइयों को शहरी क्षेत्र से बाहर स्थापित किया जाए। ऐसे में कारोबारियों की उम्मीद जगी थी कि औद्योगिक गलियारे में इन इकाइयों को स्थापित किया जा सकता है। लेकिन प्लॉट छोटे आवंटित नहीं किए जा रहे हैं। आईआईए के पूर्व चैप्टर चेयरमैन अरविंद अरोरा ने बताया कि वह प्रशासन के सामने और अलग-अलग बैठकों के दौरान यह मांग उठा चुके हैं कि छोटी इकाइयों के लिए भी यूपीडा को प्लॉट आवंटित करने चाहिए। क्योंकि जिले में ज्यादातर छोटे और मध्यम उद्यमी हैं।


000000000000

बड़े प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिले के उद्यमियों ने बुकिंग के तौर पर पहली किस्त की राशि जमा भी कर दी है। हमारी मांग है कि छोटे प्लॉट जो 2000 स्क्वायर मीटर के होने चाहिए। वह छोटे उद्यमियों को आवंटित किए जाएं और किस्त का समय बढ़ाया जाए। इसके लिए शासन को पत्र भी भेजा गया है।

कमल कौशल वार्ष्णेय, मंडलीय सचिव, आईआईए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed