फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   people of two class comes to face to face

भगवा ध्वज गिराने को लेकर दो संप्रदाय आमने-सामने

Thu, 30 Mar 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Thu, 30 Mar 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
people of two class comes to face to face
हिन्दू संगठनों की मांग - फोटो : Getty
भगवा ध्वज गिराने को लेकर दो संप्रदाय के लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में गाली-गलौज हुई। एक संप्रदाय के लोगों ने दूसरे संप्रदाय के लोगों पर मारपीट व अंगूठी छीनने का आरोप लगाया। सूचना पर पुलिस पहुंची और मामला शांत कराया।
विज्ञापन


बाद में लोग थाने पहुंचे और दूसरे संप्रदाय के खिलाफ आरोप लगाते हुए तहरीर दी। थाना में मौजूद एसपी से भी घटना को लेकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है। घटना बुधवार की सुबह साढ़े नौ बजे करीब की है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला टंकी में एक मकान पर लगे भगवा ध्वज गिराने के आरोप में दो संप्रदाय के लोगों में वाद-विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद मारपीट का आरोप लगाते हुए एक संप्रदाय के लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। थाने में दी गई तहरीर में सुनील पुत्र रामौतार ने बताया कि नवरात्र के उपलक्ष्य में उसने घर पर भगवा ध्वज लगा लिया था। आरोप है कि दूसरे संप्रदाय के कुछ लोगों ने ध्वज को उतारकर नीचे गिरा दिया। इससे ध्वज का अपमान हुआ और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उसके घर पर मौजूद दुर्गेश, आशीष व सौरभ ने ध्वज गिराने का विरोध किया तो दूसरे संप्रदाय के लोगों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। अंगूठी भी छीन ली। कोतवाल सुनील अहलावत मय फोर्स के मोहल्ला टंकी पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी।


कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर नौशाद राइन, रिजवान व फुरकान व सुल्तान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। घटना की जांच-पड़ताल कराई जा रही है। मोहल्ले में शांति व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए पुलिस की तैनाती की गई है। इस बीच थाने पहुंचे एसपी बालेंदु भूषण से मिलकर हिंजामं पदाधिकारियों समेत हिंदू संगठनों के लोगों ने पूरे मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed